
भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाना वाला PAK खुद 'फेक न्यूज' से डरा, जनता बेहाल और सेना को दिए 2 अरब
AajTak
कश्मीर पर झूठी कहानियां गढ़ने से लेकर भारत की सैन्य क्षमताओं पर फर्जी दावे करने तक, ISPR ने लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया है. इस फैसले ने पाकिस्तान के नागरिकों को और नाराज कर दिया है, जो पहले से ही गरीबी, बेरोजगारी और रिकॉर्ड-तोड़ महंगाई से जूझ रहे हैं.
पाकिस्तान सरकार ने देश के संस्थानों के खिलाफ कथित 'फेक न्यूज' से निपटने के लिए 2 अरब रुपये का अतिरिक्त बजट मंजूर किया है. यह कदम उस समय उठाया गया है जब पाकिस्तान आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई, घटते विदेशी मुद्रा भंडार और बदहाली से जूझ रहा है. यह फैसला न केवल सवाल खड़े करता है, बल्कि पाकिस्तान की भारत के खिलाफ झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाने की लंबी विरासत को भी उजागर करता है.
यह फैसला आर्थिक समन्वय समिति (ECC) के नेतृत्व में वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा लिया गया और इसे पाकिस्तान के सेना प्रमुख (COAS) जनरल असीम मुनीर का समर्थन प्राप्त है. इस पहल का उद्देश्य इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) को तकनीकी रूप से अपग्रेड करना है ताकि 'फेक न्यूज' का मुकाबला किया जा सके. विडंबना यह है कि ISPR खुद लंबे समय से भारत के खिलाफ झूठे आरोप और प्रोपेगेंडा फैलाने में अग्रणी रहा है.
यह भी पढ़ें: मरियम नवाज ने UAE प्रेसिडेंट के हाथ पर हाथ क्या रखा कि पाकिस्तान में मचा बवाल
SCO के बजट से डायवर्ट किए 750 मिलियन
पाकिस्तान ने इस पहल के लिए 750 मिलियन रुपये शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बजट से डायवर्ट किए हैं. SCO, जो क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए है, उसमें पाकिस्तान की प्रतिबद्धताएं पहले ही सवालों के घेरे में रही हैं. इसके बावजूद, इस्लामाबाद फंड को ऐसे प्रोजेक्ट्स पर खर्च कर रहा है, जो असहमति को दबाने और अपने प्रोपेगेंडा को बढ़ाने पर केंद्रित हैं.
इस नए बजट में 1.22 अरब रुपये ISPR के लिए तकनीकी अपग्रेड और 723 मिलियन रुपये साइबर सुरक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं. हालांकि इसे राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरत बताकर पेश किया गया है, लेकिन आलोचकों का कहना है कि यह फंड सेना और सरकार के आलोचकों की आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. दशकों से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ झूठे प्रोपेगेंडा को अपनी नीति का हिस्सा बनाया है.

ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच नॉर्थ इजरायल में ईरानी मिसाइल अटैक का CCTV फुटेज आया है. ईरानी मिसाइल नॉर्थ इजरायल के काफर कसीम के एक घर के पास गिरती दिख रही है. CCTV में मिसाइल अटैक के बाद कार खिलौने की तरफ उड़ती दिख रही है. इन ईरानी हमलों में काफर कसीम शहर में कई गाड़ियों और घरों को नुकसान के साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर है.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.





