
भारत के इस कदम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बताया मनमाना
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश सिख कार्यकर्ता की हिरासत को लेकर भारत पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मनमाने ढंग से ब्रिटिश सिख कार्यकर्ता जगतार सिंह को साढ़े चार सालों से हिरासत में रखा है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने भारत के सामने इस मामले को 100 से अधिक बार उठाया है.
ब्रिटेन के सिख एक्टिविस्ट जगतार सिंह जोहल को साढ़े चार सालों से भारत की जेल में कैद रखे जाने को लेकर ब्रिटेन ने कड़ी आपत्ति जताई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पहली बार जगतार सिंह के लिए भारत को निशाने पर लिया है. जॉनसन ने कहा है कि भारत सरकार ने मनमाने ढंग से ब्रिटिश सिख एक्टिविस्ट जगतार सिंह को साढ़े चार सालों से जेल में कैद कर रखा है. ब्रिटिश अखबार द गार्डियन का कहना है कि उसने बोरिस जॉनसन के उस पत्र को देखा है जिसमें उन्होंने ये बात लिखी है. जॉनसन का ये पत्र विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर के नाम है. दरअसल, कीर ने ही जॉनसन से जगतार सिंह के संबंध में सवाल किया था जिसके बाद पीएम ने उन्हें पत्र लिखा.
पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि जगतार सिंह के खिलाफ बिना किसी ट्रायल के उन्हें मनमाने ढंग से कैद रखा गया है. जगतार सिंह को साल 2017 में प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) द्वारा की गई हत्याओं में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था.
डंबर्टन के रहने वाले जगतार सिंह जोहल उस साल अपनी शादी के लिए पंजाब आए थे और इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके बाद से उनके मुकदमे को लेकर कई तारीख दी गई लेकिन किसी भी तारीख पर सुनवाई नहीं हो पाई है.
इसी मुद्दे को लेकर जगतार सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह जोहल ने लेबर पार्टी के नेता और उप-विदेश सचिव (shadow foreign secretary) डेविड लैमी के साथ एक मीटिंग की. उन्होंने बोरिस जॉनसन की टिप्पणी को इस केस में अहम बताया लेकिन साथ ही ये सवाल भी किया कि उनकी टिप्पणी आने में इतने सालों का वक्त क्यों लग गया?
पिछले महीने 'मनमाने ढंग से हिरासत' को लेकर आयोजित एक मीटिंग में संयुक्त राष्ट्र के एक पैनल ने भी कहा कि जगतार सिंह जोहल को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है. उन पर बिना कोई मुकदमा किए सालों से कैद करके रखा गया है.
पत्र में और क्या बोले बोरिस जॉनसन

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









