
भारत की लड़की, अफगानिस्तान का लड़का... दिलचस्प है सरहद से परे पनपी ये लव स्टोरी
AajTak
ये कपल दुनिया को अपने प्यार के बारे में बता रहा है. इसी तरह के दूसरे कपल इनसे अब सलाह मांग रहे हैं. आकांक्षा भारत से हैं, जबकि नोमोन अफगानिस्तान से हैं.
भारत की रहने वाली आकांक्षा ने अफगानिस्तान के नोमोन को अपना हमसफर चुन लिया है. आकांक्षा ने अपनी स्टोरी शी द पीपल को बताई है. उनका कहना है कि वह और नोमोन 12वीं क्लास के आखिरी सेमेस्टर में मिले थे. नोमोन ने डांस पार्टी के लिए उनसे साथ चलने को कहा. तभी दोनों को एक दूसरे से कनेक्शन महसूस हुआ. हालांकि दोनों ही आगे बढ़ने के लिए हिचक रहे थे, क्योंकि न केवल देश बल्कि धर्म और संस्कृति भी अलग थे.
आकांक्षा और नोमोन पढ़ाई करने के लिए अलग अलग यूनिवर्सिटी में गए. हालांकि जब दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जान गए तो दूर नहीं होना चाहते थे. आकांक्षा हिंदू हैं और नोमोन मुस्लिम. ऐसे में आगे की चुनौतियां भी कम नहीं थीं. इसलिए रिश्ते को एक मौका देने का फैसला किया. आकांक्षा बताती हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि उनका परिवार उनके इस फैसले पर विश्वास करेगा और उनके प्यार को मानेगा. लेकिन जब नोमोन के बारे में बताया तो परिवार ने एक मौका देने से भी इनकार कर दिया. वो आज भी नोमोन से बात करने और मिलने से इनकार करते हैं.
2022 में नोमोन ने किया प्रपोज
नोमोन ने 8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2022 में आकांक्षा को प्रपोज किया. साथ ही उनके परिवार को इस मौके पर उपस्थित रहने के लिए आमंत्रण भेजा. लेकिन वो नहीं आए. हालांकि आकांक्षा के भाई साथ रहे. दूसरी तरफ नोमोन के परिवार ने आकांक्षा को पूरे दिल से स्वीकार किया.
वह बताती हैं कि नोमोन का परिवार शुरुआत से ही इस रिश्ते को सपोर्ट कर रहा था. आकांक्षा कहती है, 'उन्होंने मुझसे कभी भी यह उम्मीद नहीं की कि मैं अपनी संस्कृति या धर्म को छोड़ दूं. ये समझते हुए कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती. उनकी अफगानी परंपराओं के बारे में सीखते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति के बारे में बताने में बहुत आनंद आता है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










