
'भारत का प्राचीन ज्ञान विश्व के पुनर्निर्माण में सहायक', मोहन भागवत बोले- दुनिया हमसे उम्मीद कर रही
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दुनिया के कल्याण के लिए मॉर्डन साइंस और पारंपरिक भारतीय ज्ञान के समन्वय को महत्वपूर्ण बताया है. साथ ही उन्होंने बताया कि गणित विषय क्यों जरूरी है. भागवत ने बताया कि भारत अगर विश्वगुरु बनने की आकांक्षाएं रखता है तो उसे क्या करना होगा.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा के महत्व का उल्लेख किया है. भागवत ने कहा है कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर समाधान की तलाश में भारत की ओर देख रही है. ऐसे में भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा उपयोगी साबित हो सकती है. हमारे शास्त्रों में मौजूद ज्ञान बहुत मूल्यवान है.
मोहन भागवत ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के नागपुर में वैदिक गणित पर आधारिक एक पुस्तक के विमोचन के दौरान, भागवत ने मॉर्डन साइंस और पारंपरिक भारतीय ज्ञान के समन्वय को दुनिया के कल्याण के लिए जरूरी बताया.
मोहन भागवत ने कहा कि शास्त्रों का ज्ञान न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए अमूल्य है. दुनिया भारत की ओर समाधान की अपेक्षा से देख रही है. ऐसे में पारंपरिक भारतीय ज्ञान व्यवस्था दुनिया के पुनर्निर्माण में उपयोगी साबित हो सकता है. कई दशकों से दुनिया भारत से समाधान की अपेक्षा कर रही थी, अब और उनकी यह आवश्यकता बढ़ गई. क्योंकि उनके पास कोई भी प्रभावी समाधान नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'मोहन भागवत पक्ष लेने में बहुत सतर्क रहते हैं', RSS पर बोले अमेरिकी लेखक
भारत के विश्वगुरु बनने पर क्या बोले भागवत?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








