
'भारत का दोस्त रूस पाकिस्तान को बेच रहा फाइटर जेट का इंजन', कांग्रेस के दावे पर BJP ने किया पलटवार
AajTak
रूस से पाकिस्तान को फाइटर जेट इंजन सप्लाई को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर रूस से संबंध बिगड़ने का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी के अमित मालवीय ने इन दावों को
रूस द्वारा पाकिस्तान को JF-17 थंडर ब्लॉक III फाइटर जेट के लिए RD-93MA इंजन सप्लाई करने के दावों ने भारत में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है.
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर रूस, जो कभी भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक सहयोगी था, अब पाकिस्तान को उन्नत इंजन दे रहा है, तो यह मोदी सरकार की कूटनीतिक असफलता है.
जयराम रमेश ने आरोप लगाया, "मोदी सरकार को बताना चाहिए कि क्यों रूस, जो कभी हमारा सबसे विश्वसनीय साझेदार था, अब पाकिस्तान की मदद कर रहा है. यह वही इंजन है जो JF-17 ब्लॉक III में लगाया जाएगा-उसी विमान का उन्नत संस्करण जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ PL-15 मिसाइलों का इस्तेमाल किया था."
S-400 और Su-57 जेट पर क्या बोले जयराम रमेश?
कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस डील के बावजूद भारत रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम और Su-57 स्टेल्थ फाइटर की बातचीत जारी रखे हुए है, जो सरकार की "छवि-प्रधान" कूटनीति की नाकामी को दर्शाता है.
अमित मालवीय ने कांग्रेस के दावे पर क्या कहा?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









