
भारत और रूस की दोस्ती कमजोर करने की कोशिश में अमेरिका, दे दिया ये ऑफर
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका हथियार खरीदारी और ऊर्जा क्षेत्र में भारत की रूस पर निर्भरता को कम करने में मदद करना चाहता है. विदेश विभाग के अधिकारी ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि पिछले 40 सालों में भारत रूस पर काफी ज्यादा निर्भर हो गया है.
यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस को अमेरिका समेत कई प्रमुख देशों ने तमाम तरह के प्रतिबंधों से बेशक बांध दिया हो, लेकिन भारत ने उसका साथ कभी नहीं छोड़ा. भारत और रूस के कारोबारी संबंध लगातार मजबूत बने हुए हैं. ऐसे में खबर है कि अमेरिका हथियार और ऊर्जा क्षेत्र में भारत की रूस पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है. मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अमेरिका भारत के साथ गहन बातचीत कर रहा है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने न्यूयॉर्क में मीडिया से बात करते हुए कहा कि रूस अब हथियारों का विश्वसनीय सप्लायर नहीं रहा है. अमेरिकी अधिकारी ने आगे कहा कि भारत को नए बाजारों में भी वास्तविक लाभ हो सकता है. उन्होंने कहा कि भारत रूस पर काफी ज्यादा निर्भर हो गया है और निर्भरता भारत ने खुद करीब 40 सालों में खुद ही बढ़ाई है.
अधिकारी ने कहा कि पहले भारत सेना को लेकर रूस पर निर्भर था और अब ऊर्जा को लेकर है. विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने आगे कहा कि इसी वजह से अमेरिका इसमें विविधता लाने के लिए विकल्प देने में भारत की मदद करना चाहता है. दूसरी ओर, अमेरिका के इस बयान पर भारत की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
अमेरिका की ओर से यह बयान रूस के उस फैसले से कुछ घंटों पहले आया है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना का मोबिलाइजेशन करने का ऐलान किया है.
व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अपनी मातृभूमि, इसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के लिए और मुक्त कराए क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैं (पुतिन) रक्षा मंत्रालय और जनरल स्टाफ के रशियन फेडरेशन में आंशिक मोबिलाइजेशन के प्रस्ताव को समर्थन देना जरूरी समझता हूं.
यूक्रेन के साथ युद्ध कर रहे रूस के राष्ट्रपति का यह बयान साफ कर रहा है कि अभी वे जंग रोकने के मूड में नहीं हैं. हालांकि, शुरुआत से ही भारत लगातार रूस और यूक्रेन से युद्ध नहीं बल्कि बातचीत के जरिए ही हल निकालने की बात कहता आया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









