
भारत और जर्मनी के बाद US ने किया यूक्रेन में दूतावास खोलने का ऐलान, क्या सुधर रहे हैं हालात?
AajTak
US Embassy In Kyiv: अब अमेरिका भी यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास खोलने जा रहा है. यूएस के इस फैसले के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यूक्रेन की राजधानी में हालात पहले के मुकाबले कुछ ठीक हुए हैं.
US Embassy In Kyiv: यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात पहले से कुछ ठीक होते नजर आ रहे हैं. एक के बाद एक अब कई देश कीव में अपने दूतावास खोलने का ऐलान कर रहे हैं. भारत और जर्मनी के अब अमेरिका भी यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास खोलने जा रहा है. अमेरिकी के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राजनयिक (american diplomats) पहले ही राजधानी कीव पहुंच चुके हैं.
इससे पहले भारत ने भी कीव में अपना दूतावास खोलने का ऐलान किया था. 17 मई 2022 को भारत, कीव में अपना दूतावास शुरू करने जा रहा है. यह ऐलान विदेश मंत्रालय ने किया था. अभी यूक्रेन का भारतीय दूतावास अस्थायी तौर पर पोलैंड की राजधानी वर्सोवा से संचालित किया जा रहा है. रूस-यूक्रेन जंग के बीच 13 मार्च 2022 को इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था.
जर्मनी ने काफी पहले कर दी थी शुरुआत
जर्मनी भी यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास खोल चुका है. 10 मई को जर्मनी की कैबिनेट के सदस्य बेयरबॉक ने यूक्रेन का दौरा किया था. जंग शुरू होने के बाद यूक्रेन पहुंचने वाले वह पहले जर्मन कैबिनेट सदस्य थे. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने बूचा और इपिन शहर का दौरा किया था. ये दोनों वही शहर हैं, जहां के नागरिकों पर बर्बरता करने के आरोप रूसी सैनिकों पर लगे थे.
यूरोप पर आया सबसे बड़ा शरणार्थी संकट
बता दें कि रूस ने 24 फरवरी 2022 को 'मिलिट्री ऑपरेशन' के नाम पर यूक्रेन के खिलाफ जंग की शुरुआत की थी. भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए जंग शुरू होने के ठीक दो दिन बाद 26 फरवरी को ऑपरेशन गंगा शुरू किया था. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक जंग के बीच अब तक यूक्रेन के 60 लाख से ज्यादा नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं. जबकि, 80 लाख से ज्यादा लोग घरबार छोड़कर यहां-वहां भटक रहे हैं. इनमें से ज्यादातर लोग आसपास में स्थित यूरोपीय देशों में भागे हैं. दूसरे विश्व युद्ध के बाद इसे यूरोप पर आया सबसे बड़ा शरणार्थी संकट माना जा रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








