भारत-इंग्लैंड का दूसरा T-20 मैच, देखें क्रिकेट अड्डा
AajTak
भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली, मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की वापसी हो रही है. ऐसे में यह मैच इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मिशन का असली आगाज होगा. कोहली और रोहित करीब पांच महीने बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, जबकि पंत ने पिछले ही महीने टी20 मैच खेला था.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












