
भारत आए विदेशी इन्फ्लुएंसर ने पी ली भांग, पहुंचा अस्पताल, रो-रोकर हुआ ये हाल, Video
AajTak
ब्रिटिश इंफ्लूएंसर Sam Pepper ने भारत की एक गली में एक बुजुर्ग दुकानदार से भांग बनवाकर पी थी. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें भयंकर फूड प्वाइजनिंग हो गई. उनका अस्पताल का वीडियो तेजी से वायरल है.
भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, स्पिरीचुअल एक्सपीरिएंस, शानदार लोकल फूड और ड्रिंक्स के लिए जाना जाता है. लेकिन इस सब को अडाप्ट कर पाना हर किसी के बस का नहीं होता. इसका एक उदाहरण हाल में देखने को मिला जब भारत टूर पर आए एक ब्रिटिश इंफ्लूएंसर के साथ बड़ी गड़बड़ हो गई.
Sam Pepper ने भारत की एक गली में एक बुजुर्ग दुकानदार से भांग बनवाकर पी थी. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें भयंकर फूड प्वाइजनिंग हो गई. हालत इतनी बिगड़ी की उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.इसके बाद उन्होंने भारत में अपना आगे का टूर कैंसिल कर दिया.
इंस्टाग्राम पर 'सैम पेपर क्लिप्स' हैंडल द्वारा किए गए एक वीडियो में, ब्रिटिश इंफ्लूएंसर एक लोकल स्ट्रीट वेंडर से भांग का स्वाद लेते हुए दिखाई दे रहा है. दुकान की सही लोकेशन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फुटेज में एक भारतीय बुजुर्ग ड्रिंक तैयार करते हुए दिखाया गया है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, उसकी तबीयत नाटकीय रूप से खराब होती जाती है. जल्द ही सैम को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.
अस्पताल में फूटकर रो पड़े सैम
ऑनलाइन वायरल सैम के ही एक अलग वीडियो में वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. वह रोते हुए दावा कर रहे हैं कि नर्सों ने उसके आईवी ड्रिप वाल्व को खुला छोड़ दिया, जिससे उसे परेशानी हो गई. वह रोते हुए नर्सों पर गुस्सा करते दिख रहे हैं और नर्स चुपचाप खड़ी सुन रही हैं.
'भारत इतना सरल नहीं है, दोस्त'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










