
भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव का दौर... ट्रंप ने दोस्ती कार्ड खेला तो PM मोदी ने दे दिए सकारात्मक संकेत, क्या बन रहा है नया ग्लोबल पावर प्ले?
AajTak
भारत और अमेरिका के बीच अब तक लगातार तनाव की खबरें आ रही थीं, लेकिन शनिवार को अचानक एक सकारात्मक संकेत मिलने से कूटनीतिक गलियारे हलचल है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति अपनी भड़काऊ टिप्पणियों में नरमी दिखाई है और कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमेशा दोस्त बने रहेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पहल को ना सिर्फ स्वागत योग्य बताया, बल्कि पूरी तरह से सराहना भी की. क्या यह दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार का पहला कदम है?
भारत-अमेरिका के बीच पिछले कई महीनों से रिश्तों में खटास की खबरें लगातार सुर्खियों में रही हैं. विशेष रूप से रूस से तेल खरीदे जाने से नाराज अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया था. इस बीच, अमेरिका के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ तीखी टिप्पणियां किए जाने से रिश्तों में खटास बढ़ती जा रही थी. लेकिन शनिवार को अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना भड़काऊ रुख छोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दोस्ती का कार्ड चला है.
प्रधानमंत्री मोदी ने भी तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर विश्वास जताया. क्या यह दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों को सुधारने का संकेत है? या फिर यह सिर्फ कूटनीति की अनिश्चितताओं का एक क्षणिक दृश्य है? यदि इस बातचीत को देखा जाए तो संकेत उत्साहवर्धक हैं और इन्हें सुलह की दिशा में पहला कदम माना जा सकता है.
इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका दौरा किया था. व्हाइट हाउस दौरे में ट्रंप ने उन्हें 'Our Journey Together' नामक किताब भेंट की थी, जिसमें ट्रंप के पिछली मुलाकातों की तस्वीरें संकलित थीं. हो सकता है कि ट्रंप शनिवार को इस किताब को पढ़ रहे हों, जिससे उन्हें भारत विरोधी बयानबाजी कम करने और यह जाहिर करने का मौका मिला कि वे हमेशा मोदी के दोस्त रहेंगे.
'भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया'
इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की एक साथ तस्वीर पोस्ट की और कहा था कि ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया. उम्मीद करता हूं कि उनकी साझेदारी लंबी और समृद्ध हो. अगले कुछ ही घंटे बाद ट्रंप के दूसरे पोस्ट ने पूरी दुनिया को चौंका दिया और भारत के साथ रिश्तों में जम रही बर्फ को पिघलाने की दिशा में पहला कदम आगे बढ़ाया.
मोदी-पुतिन-शी की तस्वीरों से टेंशन में आया अमेरिका

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










