
'भारत-अमेरिका के रिश्तों में तीन बड़ी समस्याएं...', विदेश मंत्री जयशंकर बोले- व्यापार समझौते पर हमारी कुछ रेड लाइन्स हैं
AajTak
एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका रिश्तों में इस समय तीन बड़ी समस्याएं हैं- व्यापार और टैरिफ, रूस से कच्चे तेल की खरीद और पाकिस्तान मामले पर वॉशिंगटन का हस्तक्षेप. अमेरिका भारत से बार-बार यह सवाल करता है कि रूस से तेल क्यों खरीदा जा रहा है, जबकि यूरोपीय संघ और चीन रूस के सबसे बड़े आयातक हैं.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को साफ कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत में भारत की कुछ रेड लाइन्स हैं और सरकार किसानों तथा छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी. जयशंकर ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कुछ दिनों बाद अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लागू होने जा रहा है.
एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिका रिश्तों में इस समय तीन बड़ी समस्याएं हैं- व्यापार और टैरिफ, रूस से कच्चे तेल की खरीद और पाकिस्तान मामले पर वॉशिंगटन का हस्तक्षेप.
उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत से बार-बार यह सवाल करता है कि रूस से तेल क्यों खरीदा जा रहा है, जबकि यूरोपीय संघ और चीन रूस के सबसे बड़े आयातक हैं. जयशंकर ने तंज कसते हुए कहा, “अगर आपको भारत से तेल या रिफाइंड प्रोडक्ट खरीदने में दिक्कत है तो मत खरीदिए. लेकिन अमेरिका और यूरोप दोनों खरीद रहे हैं.”
उन्होंने साफ कहा कि रूस से कच्चे तेल की खरीद भारत के राष्ट्रीय हित और वैश्विक तेल बाजार की स्थिरता के लिए की जा रही है. यह हमारा अधिकार है और यही रणनीतिक स्वायत्तता (Strategic Autonomy) है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार पाकिस्तान से संघर्ष में मध्यस्थता का दावा करने पर जयशंकर ने करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि 1970 के दशक से भारत में इस पर राष्ट्रीय सर्वसम्मति है कि हम किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे. विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि ट्रंप का दुनिया से निपटने का तरीका पारंपरिक अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलना में बिल्कुल अलग है और पूरी दुनिया इससे जूझ रही है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








