
भारत-अमेरिका की दिल्ली में 'टू प्लस टू मीटिंग', खालिस्तानी पन्नू समेत इन अहम मुद्दों पर हुई बात
AajTak
इस बैठक के बाद भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. लेकिन जहां तक कनाडा का सवाल है. हमने हमारे सभी दोस्तों और साझेदारों से इस पर चर्चा की है और इस पर हमारा रुख स्पष्ट है, जिसे हमने कई मौकों पर विस्तार से बताया है.
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री ऑस्टिन लॉयड इस समय भारत में हैं. अमेरिका के दोनों हाई प्रोफाइल नेताओं ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ टू प्लस टू (2+2) वार्ता की. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें भारत और कनाडा विवाद भी शामिल है.
इस बैठक के बाद भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. लेकिन जहां तक कनाडा का सवाल है. हमने हमारे सभी दोस्तों और साझेदारों से इस पर चर्चा की है और इस पर हमारा रुख स्पष्ट है, जिसे हमने कई मौकों पर विस्तार से बताया है. सुरक्षा को लेकर हमारी अपनी चिंताएं हैं और मुझे यकीन है कि आप सभी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू का वह वीडियो देखा होगा, जिसमें उसने धमकी दी है कि 19 नवंबर को एयर इंडिया के विमान से ट्रैवल नही करें वरना इससे जान को खतरा होगा.
क्वात्रा ने कहा कि इससे यकीनन हमारी सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं. लेकिन हमने अपना रुख स्पष्ट किया है. बता दें कि दोनों देशों के बीच इस स्तर की यह पांचवीं बैठक है. यह वार्ता 2018 के बाद से हर साल हो रही है.
कौन हैं आतंकी पन्नू?
गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब में पैदा हुआ. पढ़ाई भी यहीं से की. अभी विदेश में है. कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है. बाहर से ही भारत में आतंकी हमले करने की धमकी देता है. कनाडा में बसे हिंदुओं को धमकाता है. और ये सब वो खुलेआम करता है. पन्नू का जन्म 14 फरवरी 1967 को हुआ था. पन्नू के पिता पंजाब में एक कंपनी में काम करते थे. उसका एक भाई भी है, जो विदेश में ही रहता है. उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. पन्नू ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है. वो अमेरिका में अभी वकालत कर रहा है. पन्नू ने साल 2007 में 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन बनाया था. जुलाई 2020 में भारत ने पन्नू को आतंकी घोषित किया था. पन्नू आईएसआई की मदद से खालिस्तान की मुहिम चला रहा है.
पन्नू के खिलाफ देशभर में 16 केस दर्ज

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









