
'भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, ये अच्छा कदम...', डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. क्योंकि मैंने यही सुना है, हालांकि ये सही है या नहीं, मैं इसके बारे में नहीं जानता.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन रिपोर्टों का स्वागत किया, जिनमें कहा गया है कि भारत संभवतः रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर सकता है. उन्होंने इस संभावना को एक अच्छा कदम बताया, हालांकि यह भी माना कि उन्हें इस बात की सही जानकारी नहीं है कि यह खबर कितनी सटीक है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत पर जुर्माने या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने की कोई योजना बनाई है, इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि मुझे सुनने में आया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. मैंने ऐसा सुना है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं. अगर ऐसा है तो यह अच्छा कदम है. अब देखते हैं आगे क्या होता है. ट्रंप की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की तेल बिक्री से होने वाली आय को सीमित करने के लिए वैश्विक दबाव बना रहा है.
बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद 2022 से रूस से रियायती दरों पर तेल खरीद रहा है. हालांकि हालिया मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल रूस से खरीद रोक दी है. इसका कारण रूस द्वारा दी जा रही छूट में कमी और शिपिंग से जुड़ी समस्याएं हैं. हालांकि भारत सरकार ने अब तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारत पर व्यापारिक बाधाओं और रूस से तेल और हथियार खरीद जारी रखने को लेकर आलोचना की थी. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में भारत पर उचित व्यापार व्यवहार न करने और अत्यधिक टैरिफ लगाने की बात कही थी. वहीं, व्हाइट हाउस ने भारत से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, साथ ही रूस के साथ जारी ऊर्जा व्यापार को लेकर जुर्माने की भी घोषणा की है.क्या है भारत की प्रतिक्रिया?
भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और रूस के संबंध लंबे समय से स्थिर और परखे हुए हैं. उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत-अमेरिका संबंध साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-जन के जुड़ाव पर आधारित हैं और इस विश्वास के साथ कहा कि मौजूदा तनावों के बावजूद दोनों देशों के रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






