
भारतीय IT कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, H-1B वीजा पर लगा प्रतिबंध खत्म
Zee News
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार के दौरान ये वीजा अमेरिकी श्रम बाजार के लिए जोखिम भरे हैं. उन्होंने बाद में इस अधिसूचना को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया था. बाइडेन ने ट्रंप की आव्रजन नीतियों को क्रूर बताते हुए एच-1बी वीजा पर निलंबन हटाने का वादा किया था.
वॉशिंगटन: अमेरिका से भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए राहतभरी खबर आई है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुरुवार को एच-1बी वीजा (H-1B Visa) समेत विदेशी कामगारों के लिए जारी होने वाले वीजा पर लगाई गई रोक को खत्म कर दिया है. दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस तरह के वीजा पर 31 मार्च तक रोक लगाई थी, लेकिन बाइडन सरकार (Joe Biden Government) ने इसे आगे बढ़ाने के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. बाइडेन के इस फैसले से हजारों भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को फायदा मिलने की उम्मीद है. डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल कोविड-19 संकट और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच H-1B Visa सहित कई अस्थाई या गैर- प्रवासी वीजा श्रेणियों के आवेदकों के अमेरिका में प्रवेश को रोक दिया था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



