
भारतीय सड़कों से चंद कदम दूर Tesla! जानिए पहली कार और फैक्ट्री को लेकर कहां तक पहुंचा प्लान
AajTak
Tesla की इलेक्ट्रिक कारों का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिकी वाहन निर्माता टेस्ला इंक के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देने के कगार पर है. जिसमें भारत में फैक्ट्री और कारों को आयात करने की बात कही जा रही है.
इंडियन ऑटो सेक्टर तेजी से इलेक्ट्रिफाइड हो रहा है, भारत के बढ़ते बाजार पर तकरीबन हर दिग्गज़ ब्रांड की नज़र है और इस रेस में अमेरिकी कंपनी Tesla इंडियन रोड्स के काफी करीब होती नज़र आ रही है. एलन मस्क की कंपनी Tesla Inc. भारत के साथ एक डील फाइनल करने के काफी नजदीक है और यदि सबकुछ सही रहा हो तो अगले एक साल के भीतर इंडियन रोड्स पर टेस्ला की कारें दौड़ती नजर आएंगी.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, भारत अमेरिकी वाहन निर्माता टेस्ला इंक के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देने के कगार पर है, जिसके तहत कंपनी अगले साल से देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को आयात करने और दो साल की अवधि के भीतर एक फैक्ट्री स्थापित करने की सहूलियत मिलेगी. एक सूत्र के मुताबिक, जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान इस बात की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है.
कहा लगेगी फैक्ट्री:
Tesla की इंडिया एंट्री का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है और बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और पीएम मोदी की मुलाकात ने इस चर्चा को और भी हवा दी थी. जिसके बाद एलन मस्क ने भारत में Tesla की कारों को उतारने और प्लांट लगाने की बात कही थी. हालांकि भारत में टेस्ला का प्लांट कहा लगेगा अभी ये निर्णय नहीं लिया जा सका है, लेकिन गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु राज्यों को उनके बुनियादी ढांचे को देखते हुए प्लांट लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, टेस्ला भारत में एक नए प्लांट में शुरुआत में लगभग 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है. इतना ही नहीं कंपनी भारत से तकरीबन 15 अरब डॉलर तक के ऑटो पार्ट्स खरीदने की भी योजना बना रही है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, टेस्ला भारत में कारों की कीमत को कम से कम रखने के लिए यहां पर ही बैटरियों का निर्माण कर सकती है.
हालाँकि, ये योजनाएँ अभी अंतिम रूप में नहीं हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. बता दें कि एलन मस्क ने जून में कहा था कि, टेस्ला भारत में साल 2024 तक "महत्वपूर्ण निवेश" करने पर विचार कर रहा है. हालांकि, अब तक, इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








