
भारतीय यूज़ करते हैं ये 20 कॉमन पासवर्ड, चंद सेकेंड में टूट जाते हैं लॉक, कैसे रखें मजबूत पासवर्ड?
AajTak
साइबर क्राइम के आए दिन केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में अगर आप कमजोर पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह बड़ा ही खतरनाक साबित हो सकता है. पासवर्ड मैनेजर NordPass की रिपोर्ट में 20 ऐसे पासवर्ड के बारे में बताया है, जो बड़ी ही आसानी से क्रैक किए जा सकते हैं. कई पासवर्ड तो ऐसे हैं, जिन्हें तोड़ने में 1 सेकेंड का समय लगता है. आज हम आपको 20 ऐसे ही कमजोर पासवर्ड की लिस्ट बताने जा रहे हैं.
साइबर क्राइम के आए दिन केस बढ़ रहे हैं, जहां स्कैमर्स लोगों के साथ ठगी करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में अगर आप कमजोर पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह बड़ा ही खतरनाक साबित हो सकता है. आज हम आपको 20 ऐसे पासवर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत में बहुत ही कॉमन है. चंद पासवर्ड को कुछ सेकेंड के अंदर क्रैक किया जा सकता है.
दरअसल, पासवर्ड मैनेजर NordPass की तरफ से एक रिपोर्ट पेश की है. इस रिपोर्ट् में बताया है कि भारत में 20 ऐसे कॉमन पासवर्ड हैं, जिन्हें स्कैमर्स आसानी से क्रैक कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कॉमन पासवर्ड को क्रैक करने में लगने वाले संभावित टाइम के बारे में भी बताया है. आज उन 20 पासवर्ड की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही सलाह दीजाती है कि जल्द से जल्द आप इन कमजोर पासवर्ड को चेंज कर लें.
ये भी पढ़ेंः महिला से मांगे 5 रुपये और फिर धड़ाधड़ उड़ाए हजारों रुपये, भूलकर भी ना करें ये गलती
NordPass की रिपोर्ट में बताया है कि भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे कॉमन पासवर्ड 123456 है. हालांकि रिपोर्ट् में ये नहीं बताया है कि कितने लोग या कितने प्रतिशत कंप्यूटर यूजर्स इस पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि रिपोर्ट् में इसके क्रैक करने का टाइम जरूर बताया है, इस पासवर्ड को 1 सेकेंड में क्रैक किया जा सकता है.
सेकेंड नंबर पर भारतीय सबसे ज्यादा admin नाम का पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं. इसे क्रैक करने में 1 सेकेंड से भी कम समय लगता है. तीसरे नंबर का पासवर्ड 12345678, जबकि चौथे नंबर 12345 और पांचवे नंबर पर password को ही पासवर्ड बनाया है. इन्हें 1 सेकेंड में क्रैक किया जा सकता है.
ये भी पढ़ेंः Police का अलर्ट, इंटरनेट यूजर्स भूल कर ना करें ये गलती, जिंदगी भर होगा पछतावा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










