
भारतीय कफ सीरप से 66 बच्चों की मौत के मामले में गाम्बिया का यू-टर्न! अब सरकार ने दिया ये बयान
AajTak
भारत में बनी कफ सिरप से पिछले दिनों गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में गाम्बिया सरकार ने यू-टर्न ले लिया है. देश की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि भारतीय कफ सिरप की वजह से गुर्दे को नुकसान पहुंचने के कारण करीब 66 बच्चों की मौत हुई है.
भारत में बनी कफ सिरप से पिछले दिनों गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में गाम्बिया सरकार ने यू-टर्न ले लिया है. उसने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि भारतीय कफ सिरप की वजह से गुर्दे को नुकसान पहुंचने के कारण करीब 66 बच्चों की मौत हुई है. देश की मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के एक प्रतिनिधि ने रॉयटर से यह बात कही.
मालूम हो कि पिछले महीने जारी की गई एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गाम्बिया में हेल्थ डायरेक्टर मुस्तफा बिट्टाये ने सभी बच्चों की मौत के कारणों की पुष्टि करते हुए बताया था कि इन सभी बच्चों की मौत किडनी की गंभीर दिक्कतों की वजह से हुई है.
वहीं डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ टेड्रोस ने घोषणा की कि गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत भारत में मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाई गई कफ सिरप के कारण हुई थी. सूत्रों का कहना है कि भारत ने अपने देश में इस तरह के सिरप की अनुमति देने के लिए गाम्बिया की स्क्रीनिंग और ऑडिट मानदंडों पर सवाल उठाया है. भारत सरकार के सूत्रों ने कहा है कि जिन 66 बच्चों की मौत हुई है, उनकी पीएम रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें ई-कोलाई और डायरिया था, फिर उन्हें कफ सिरप क्यों दिया जा रहा था?

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










