
'भाभी ने भाई से कहा कि हिम्मत है तो सुसाइड कर लो...', पुनीत की बहन का दावा
AajTak
पुनीत की बहन ने बताया कि मनिका पाहवा के माता-पिता और उसकी बहन ने मेरे भाई पुनीत पर दबाव डाला, उसे तनाव में डाला और ये कहकर उकसाया कि 'तुम कुछ नहीं कर सकते, हिम्मत है तो आत्महत्या कर लो'. उन्होंने आरोप लगाया कि मनिका के परिवार ने हमारे माता-पिता को घर से बाहर निकालने की धमकी दी और पुनीत को फिर से अपनी दुकान खोलने की चुनौती दी. वे गाली-गलौज करते रहे और मानसिक रूप से उस पर दबाव बनाते रहे.
34 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद नॉर्थ दिल्ली के मॉडल टाउन में बेकरी मालिक पुनीत खुराना सुसाइड ने चौंका दिया है. अपने घर में फांसी लगाने वाले पुनीत के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुनीत की उसकी पत्नी और उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, पुनीत को ताने मारते थे, इस वजह से पुनीत मानसिक यातना का सामना कर रहा था. पुनीत की पत्नी उससे अलग रह रही थी. परिजनों ने ये भी दावा किया कि पुनीत की वाइफ उससे बेकरी के कारोबार में अपना हिस्सा मांगती रहती थी, जिसके कारण उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया.
खुराना परिवार के अनुसार पुनीत अपनी पत्नी मनिका पाहवा से परेशान था. दोनों की शादी 2016 में हुई थी. दंपति 'फॉर गॉड्स' केक बेकरी के को-ऑनर भी थे. साथ ही वुडबॉक्स कैफे नाम से एक रेस्टोरेंट भी था, जो कुछ समय पहले बंद हो गया था.
पुनीत की बहन ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मनिका पाहवा के माता-पिता और उसकी बहन ने मेरे भाई पुनीत पर दबाव डाला, उसे तनाव में डाला और ये कहकर उकसाया कि 'तुम कुछ नहीं कर सकते, हिम्मत है तो आत्महत्या कर लो'. मनिका के फोन पर उसके द्वारा शूट की गई करीब 59 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है. उस वीडियो में पुनीत ने अपनी पत्नी से उत्पीड़न का जिक्र किया है, हमने पुलिस को रिकॉर्डिंग दिखाई और सुनाई, लेकिन जब हमने इसकी कॉपी मांगी तो उन्होंने हमें इसकी कॉपी नहीं दी.
उन्होंने आरोप लगाया कि मनिका के परिवार ने हमारे माता-पिता को घर से बाहर निकालने की धमकी दी और पुनीत को फिर से अपनी दुकान खोलने की चुनौती दी. वे गाली-गलौज करते रहे और मानसिक रूप से उस पर दबाव बनाते रहे. दंपति के बीच बेकरी व्यवसाय विवाद के बारे में पूछे जाने पर पुनीत की बहन ने कहा कि जब तलाक के पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, तो ये तय हुआ था कि उसका भाई फॉर गॉड्स बेकरी का मैनेजमेंट संभालेगा और उसकी अलग रह रही पत्नी वुडबॉक्स कैफे का मैनेजमेंट करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










