
भाड़े पर बुलाए मेहमान, 9 साल की लड़की को बनाया दुल्हन! फिर पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
AajTak
पेरिस में एक 9 साल की लड़की से 39 साल का शख्स शादी रचाने वाला था. इससे पहले की ऐसा हो पाता. इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया.
39 साल के एक ब्रिटिश नागरिक को पेरिस के डिज्नीलैंड में नौ वर्षीय यूक्रेनी लड़की से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. शख्स ने इस शादी के लिए करीब 115,000 पाउंड यानी 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे.
पेरिस से एक शख्स को 9 साल की बच्ची से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. फ्रांस के पुलिस ने खुलासा किया है कि वह एक हिंसक बाल-यौन अपराधी है, जिसकी ब्रिटेन के अधिकारियों को तलाश थी. वह डिज्नीलैंड पेरिस में नौ साल की लड़की के साथ शादी रचाने वाला था. आरोपी ब्रिटिश व्यक्ति एक कुख्यात हिंसक बाल-यौन अपराधी है, जो ब्रिटेन की न्याय व्यवस्था से भाग रहा था.
डिज्नीलैंड को किया था बुक, बुलाए थे 100 मेहमान डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नीलैंड पार्क के कर्मचारी शनिवार को उस वक्त ये देखकर हैरान रह गए कि जिस शादी के लिए उनके पार्क को बुक किया गया था और जिसमें 100 मेहमान बुलाए गए थे. उस शादी में दुल्हन एक नौ साल की बच्ची है. बाद में पता चला की शादी भी नकली थी और मेहमान भी भाड़े पर बुलाए गए थे.
ब्रिटेन में नाबालिगों से यौन अपराध का आरोपी था शख्स पेरिस में अभियोजकों ने पुष्टि की है कि वह व्यक्ति ब्रिटेन में 'नाबालिगों के विरुद्ध यौन अपराधों के लिए' जाना जाता था. बताया गया कि वह ब्रिटिश यौन अपराधियों के रजिस्टर में पंजीकृत है और वर्तमान में अपने मूल देश के न्यायिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वांछित है.
शादी के लिए करोड़ों रुपये किए थे खर्च इस व्यक्ति को इस शादी के स्टंट का 'मास्टरमाइंड' बताया गया है और उस पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, धन शोधन और पहचान चोरी का आरोप लगाया गया है.डिज्नीलैंड प्रबंधन ने शादी के लिए बुकिंग कराने वालों को लगभग £115,000 की लागत से मार्ने-ला-वैली में डिज्नीलैंड के एक हिस्से को इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी.
नौ साल की यूक्रेनी लड़की बनी थी दुल्हन अभियोजकों के अनुसार, इसके बाद यह बात सामने आई कि 'दुल्हन' एक नौ साल की लड़की थी. इसका एहसास डिज्नीलैंड के कर्मचारियों को उस दिन ही हुआ, जिस दिन शादी होने वाली थी. दुल्हन की भूमिका एक नौ वर्षीय यूक्रेनी लड़की ने निभाई थी, उसके साथ उसकी मां भी थी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










