
भाजपा विधायक ने पूछा- अलीगढ़ की मस्जिदों पर कितने लगे हैं लाउडस्पीकर?
AajTak
भाजपा विधायक मुक्ता राजा ने अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर की जानकारी मांगी है. ऐसे में अलीगढ़ प्रशासन मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर जानकारी जुटाने में लग गया है.
लाउडस्पीकर विवाद के बीच अलीगढ़ की शहरी सीट से भाजपा विधायक मुक्ता राजा ने शहर के अपर जिलाधिकारी नगर को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने जिले में मौजूद मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की जानकारी मांगी है. साथ ही मुक्ता राजा ने अपने पत्र में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जांच करने की भी बात कही है. ऐसे में अलीगढ़ प्रशासन जानकारी जुटाने में लग गया है. मुक्ता राजा ने सुबह 5 बजे से पहले होने वाले नमाज पर भी सवाल उठाए हैं.
अपर जिला अधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल ने बताया कि मुक्ता राजा ने पूछा है कि शहर में जो मस्जिद है, उसमें कितने लाउडस्पीकर या अन्य चीज लगी हुई है. आपके पास उपलब्ध संख्या है तो हमें दीजिए. उसके लिए हमने मजिस्ट्रेट को पत्र लिख दिया है. मजिस्ट्रेट की काउंटिंग के बाद जो भी जानकारी होगी, सूचित कर देंगे. माननीय विधायक ने हमसे जो मांगा है, हम उनको उपलब्ध कराएंगे. मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर के संबंध में जवाब दे दिया जाएगा.
इस बीच अलीगढ़ के शहर इमाम ने कहा कि लाउडस्पीकर से संबंधित सवाल उठाए जा रहे हैं. यह लाउडस्पीकर का मसला नहीं है, बल्कि मसला अजान का है. लाउडस्पीकर में जो अजान होती है, चाहे वह सुबह की हो शाम की हो या रात की हो वह 5 वक्त की ही है. वह केवल दो मिनट की होती है. हमारे यहां मंदिरों में भी बहुत प्रोग्राम होता है, तो उन पर परेशानी नहीं है. असली चीज है अजान. अजान नमाज का एक हिस्सा है. ये इसलिए किया जाता है कि लोगों को खबर किया जाता है कि नमाज का वक्त हो गया है. इसलिए अजान की जाती है और कोई मसला नहीं है.
वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व चेयरमैन मुफ्ती जाहिद ने कहा कि अलीगढ़ कोई अलग तो सूबा नहीं है. जो कानून पूरे मुल्क में सुप्रीम कोर्ट ने सबके लिए कहा है, वही अलीगढ़ में होगा. सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर हटाने के लिए नहीं कहा, बल्कि मस्जिद या मंदिर हो इस सब के लिए एक गाइडलाइन तय की है. जिला को हिदायत दी है कि हर जगह इतनी आवाज होना चाहिए. उससे ज्यादा नहीं होना चाहिए. मैं नहीं समझता कि डीएम साहब कोई ऐसा गलत काम करेंगे, जो किसी के दबाव में हो.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






