
भाजपा पांचवें नंबर पर, सपा का मनोबल बढ़ा गई ये जीत... यूपी की इस नगरपालिका चुनाव में कैसे बिगड़ा बीजेपी का खेल ?
AajTak
सीतापुर जिले की महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस, निर्दलीयों और बागी उम्मीदवारों ने भी पीछे छोड़ दिया. सपा के आमिर अरफात ने 8,906 वोट पाकर जीत हासिल की. बीजेपी की जमानत जब्त हो जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ताे गई.
यूपी के सीतापुर जिले की महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. चुनाव प्रचार के दौरान मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय मौजूदगी के बावजूद भाजपा प्रत्याशी महज 1,352 वोटों पर सिमट गए और पांचवें स्थान पर रहे. कांग्रेस, निर्दलीयों और बागी उम्मीदवारों ने भी भाजपा को पीछे छोड़ दिया.
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आमिर अरफात ने 8,906 वोट पाकर जीत हासिल की. नतीजों के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि महमूदाबाद में उनकी पार्टी की यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली है और भाजपा का पांचवें नंबर पर आना उत्तर प्रदेश की भविष्य की राजनीति का संकेत है.
जिले के महमूदाबाद और मिश्रिख नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों के निधन के कारण इन दोनों जगह उपचुनाव कराए गए. महमूदाबाद सीट जिले की अहम और राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील मानी जाती है. यहां भाजपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश वर्मा के करीबी संजय वर्मा को टिकट दिया. यह निर्णय शुरू से ही विवादों में रहा, क्योंकि पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय कई चेहरे प्रत्याशी चयन की दौड़ में थे, जिन्हें किनारे कर दिया गया.
बागियों का असर भी खूब दिखा
टिकट बंटवारे से नाराज दावेदारों में से अतुल वर्मा और अमरीश गुप्ता ने बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान संभाल लिया. चुनाव परिणामों ने दिखा दिया कि जनता ने इन दोनों को भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी से ज्यादा समर्थन दिया. अतुल वर्मा और अमरीश गुप्ता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा का आधिकारिक उम्मीदवार पूरी तरह पिछड़ गया. इस हार का एक कारण यह भी रहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा का लोकल संगठन विभाजित नजर आया. पार्टी के भीतर गुटबाजी, असल कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर चहेतों को आगे लाने की प्रवृत्ति और टिकट वितरण में असंतोष इन सबने नतीजों पर सीधा असर डाला.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










