
भाजपा के और अनुकूल हुआ संघ
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबले को संघ का नया सरकार्यवाह बनाया गया है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबले को संघ का नया सरकार्यवाह बनाया गया है. वह भैयाजी जोशी का स्थान लेंगे. जोशी पिछले 12 साल से सरकार्यवाह के पद पर थे. दत्तात्रेय को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संघ, भाजपा के और अनुकूल हो गया है. सरकार और भाजपा नेतृत्व के साथ होसबले का तारतम्य काफी बेहतर है. दत्तात्रेय होसबले कर्नाटक से आते हैं और भाजपा में भी संगठन महामंत्री बीएल संतोष कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं. संतोष को जब पिछले साल संगठन महामंत्री बनाया गया था तो इसी उद्देश्य से कि वह संघ की तरफ से आनुषांगिक संगठनों में युवाओं को तरजीह देने में भूमिका निभाएंगे. अब दत्तात्रेय होसबले को सरकार्यवाह बनने के बाद भाजपा सहित संघ के दूसरे आनुषांगिक संगठनों में बड़े पैमाने पर फेरबदल की संभावना है. होसबले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी रहे हैं और संघ के बौद्धिक प्रकोष्ठ को भी संचालित किया है. इसलिए वह विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के सहयोगियों को बेहतर तरीके से जानते हैं. वह 67 साल के हैं, इसलिए उनसे 10 साल या इससे अधिक छोटी उम्र के सहयोगियों को भी वह भली प्रकार जानते हैं और उन्हें विभिन्न आनुषांगिक संगठनों में नई जिम्मेदारी देने में भूमिका निभा सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










