
भाजपा और कांग्रेस के लिए दमोह उपचुनाव क्यों महत्वपूर्ण है?
AajTak
कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल लोधी को भाजपा टिकट दे सकती है, लेकिन उन्हें भाजपा के दिग्गजों का विरोध झेलना पड़ सकता है. राहुल लोधी साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को ऐलान किया कि मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 17 अप्रैल को होगा. अन्य विधानसभा चुनावों के परिणाम के साथ-साथ 2 मई को दमोह सीट का भी नतीजा घोषित होगा. अक्तूबर, 2020 में तत्कालीन कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी. तब राहुल लोधी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. इस उपचुनाव को केंद्रीय मंत्री तथा दमोह से सांसद प्रह्लाद सिंह और पूर्व राज्य मंत्री जयंत मलैया के बीच छद्म युद्ध के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी उपचुनाव के इस जंग में जोरदार तरीके से उपस्थित है. कांग्रेस ने अजय टंडन को यहां का अपना प्रत्याशी बनाया है. वे दमोह से कांग्रेस के वफादार परिवार से हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











