
'भाजपाई पुराने का तो हिसाब दे देते...' ED के एक्शन पर तेजस्वी यादव का हमला
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है. लालू यादव पर नौकरी के बदले जमीन घोटाले का आरोप है. ईडी ने बताया कि रागिनी यादव समेत लालू की दोनों बेटियों के आवास से 70 लाख रुपये कैश और जेवर बरामद किए गए हैं. जांच एजेंसी ने अन्य बड़े दावे भी किए है.
राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे और बेटियों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. तेजस्वी ने पुराने आरोपों का जिक्र किया और कहा कि अब कथित 600 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है. जबकि पुराने दावों को लेकर अब तक हिसाब नहीं दिया है. इससे पहले तेजस्वी के परिवार ने ईडी पर घर में परेशान करने का आरोप लगाया था. हालांकि, ईडी की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि सभी के साथ शिष्टाचार व्यवहार किया गया है.
बताते चलें कि लालू यादव के करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने सिलसिलेवार छापेमारी की है. शनिवार को एक बयान में ईडी ने कहा कि दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तेजस्वी यादव का चार मंजिला बंगला महज 4 लाख रुपये में खरीदा गया था और वर्तमान में इसकी बाजार कीमत अब 150 करोड़ रुपये है. एजेंसी ने कहा कि ये संपत्ति एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है. इसका स्वामित्व और नियंत्रण तेजस्वी यादव और परिवार के पास है. ईडी ने यह भी बताया कि अब तक की जांच में करीब 600 करोड़ रुपये की अपराध की आय के साक्ष्य मिले हैं. इनमें 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों हैं. विभिन्न बेनामीदारों के माध्यम से 250 करोड़ रुपये के लेनदेन के रूप में पाए गए हैं.
'अब कथित 600 करोड़ का नया हिसाब...'
ईडी के बयान के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया और कहा- याद करिए- 2017 में भी कथित 8000 करोड़ का लेन-देन, हजारों करोड़ का मॉल, सैकड़ों संपत्तियां, अभी चंद महीनों पहले गुरुग्राम में अरबों का WhiteLand कंपनी का UrbanCube मॉल भी मिला था. भाजपाई अब कथित 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले अपने सूत्रों को पुराने का तो हिसाब दे देते.
'सभी के साथ किया शिष्टाचार का व्यवहार'
ईडी ने परेशान किए जाने के आरोपों पर सफाई भी दी और कहा- तलाशी लेते समय सभी कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह से पालन किया गया और तलाशी परिसर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ उचित शिष्टाचार का व्यवहार किया गया.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









