
भाई से झगड़ा, बहू ने दर्ज कराया रेप का केस... युवक ने शर्मिंदा होकर थाने में कर लिया सुसाइड
AajTak
हरियाणा के फरीदाबाद (Haryana faridabad) में दो भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी के चलते एक युवक के छोटे भाई की पत्नी ने उस पर रेप का केस दर्ज करा दिया. युवक को जब महिला थाने में बुलाया गया तो उसने वहां जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक के छोटे भाई व उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है.
हरियाणा के फरीदाबाद (Haryana faridabad) में दो भाइयों के झगड़े में मामला इतना बढ़ गया कि एक की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा दी तो दूसरे की पत्नी ने जेठ के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया. रेप की शिकायत से शर्मिंदा होकर युवक ने बल्लभगढ़ के महिला थाने में पुलिस और परिजन के सामने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है.
यह मामला फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल का है. यहां रिंकू नाम के युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो भाइयों रिंकू और उसके छोटे भाई दीपक का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इस पर रिंकू की पत्नी ने अपने देवर दीपक के खिलाफ उसके साथ छेड़छाड़ की शिकायत कर दी तो दीपक की पत्नी ने रिंकू के खिलाफ रेप की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई.
मृतक की मां ने कहा- दीपक की पत्नी ने लगा दिया था झूठा आरोप
महिला थाने में जब रिंकू को बुलाया गया तो रिंकू ने वहां पर पुलिस और सब के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई. जहर खाने के बाद रिंकू को स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के संबंध में दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मृतक रिंकू की मां का कहना है कि 2 महीने से रिंकू और दीपक के बीच झगड़ा चल रहा था. इस पर दीपक की पत्नी ने रिंकू के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर शिकायत कर दी. इस पर रिंकू ने शर्मिंदा होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जान दे दी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







