
'भाई, ये कैसी इंग्लिश...', जब दो 'पाकिस्तानी' आपस में अंग्रेजी में भिड़े, लोगों ने लिए मजे!
AajTak
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों की अंग्रेजी को लेकर कई बार मजाक बनाया जाता है. कभी निशाने पर पाकिस्तान क्रिकेटर कामरान अकमल की अंग्रेजी होती है, तो कभी पाकिस्तान के क्रिकेटरों और सेलिब्रिटीज के अंग्रेजी बोलने के लहजे पर चुटकी ली जाती है. हालांकि, किसी के भी अंग्रेजी बोलने के तरीके और गलतियों पर सवाल उठाना सही नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में कोई किसी को नहीं छोड़ता.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों की अंग्रेजी को लेकर कई बार मजाक बनाया जाता है. कभी निशाने पर पाकिस्तान क्रिकेटर कामरान अकमल की अंग्रेजी होती है, तो कभी पाकिस्तान के क्रिकेटरों और सेलिब्रिटीज के अंग्रेजी बोलने के लहजे पर चुटकी ली जाती है. हालांकि, किसी के भी अंग्रेजी बोलने के तरीके और गलतियों पर सवाल उठाना सही नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में कोई किसी को नहीं छोड़ता.
इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग अंग्रेजी में ऐसी बातचीत कर रहे हैं कि उनकी भाषा उर्दू-मिश्रित अंग्रेजी जैसी लग रही है. यह वीडियो पाकिस्तान के कई X (ट्विटर) हैंडल्स से शेयर किया गया है. ऐसे ही पाकिस्तान के X हैंडल @RajaMuneeb ने शेयर किया है. इसमें लिखा गया है- 'जब पाकिस्तानी पत्रकार और पुलिसवाले ने इंग्लिश में बहस की.'
बातचीत की शुरुआत तो उर्दू में होती है
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्रकार माइक लेकर एक शख्स से सवाल करता है. मुद्दा यह था कि उस इलाके में पार्किंग का कोई नियम क्यों नहीं है. बातचीत की शुरुआत तो उर्दू में होती है, लेकिन जैसे-जैसे बहस आगे बढ़ती है, दोनों ही अंग्रेजी में बात करने लगते हैं. इसके बाद जो कुछ भी कहा जाता है, वह न सिर्फ एक-दूसरे के लिए बल्कि किसी के भी समझ से बाहर हो जाता है.
पहले देखें ये वीडियो
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










