
भाई ने बहन और दो भांजियों की सिलबट्टे से कुचलकर की हत्या... शराब के लिए मांग रहा था पैसे
AajTak
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर सगे भाई ने महिला और दो भांजियों की सिलबट्टे से कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी घर में आग लगाकर फरार हो गया. यह घटना 11 जनवरी की है. पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक युवक ने अपनी बहन और दो भांजियों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद घर में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी बहन से शराब के लिए पैसे मांगे थे. जब बहन ने पैसे नहीं दिए तो उसने हत्या कर दी. ट्रपल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के जलला में 11 जनवरी को दो मासूमों सहित एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर महिला के ससुर ब्रम्हादिन ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत कर कहा था कि मौतें आग लगने से नहीं हुई हैं, बल्कि तीनों की हत्या कर आग लगाई गई है.
हत्या का आरोप मृतक महिला के भाई रामप्रकाश पर लगाया गया था. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आग लगने से पहले ही मौत की पुष्टि हुई थी. इसके बाद भी पुलिस इसे तिहरा हत्याकांड मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जब पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मामला खुल गया.
वारदात को लेकर क्या बोले एसपी?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









