
'भाई ने गोलियां खाई, मुझे वो दे दो, फिर पाकिस्तान से मैच खेलना...', पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ित के परिवार का छलका दर्द
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच होना है. इस मैच को लेकर भारत में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है.
Pahalgam terror attack victims family on India vs Pakistan Match : 'मेरे भाई ने गोलियां खाईं, मुझे वो दे दो, फिर पाकिस्तान के साथ मैच खेलना...', ये कहना है पहलगाम आतंकी हमले में अपने पिता और भाई को खोने वाले सावन परमार का... गुजरात के भावनगर में रहने वाले सावन परमार एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच के होने को लेकर बेहद दुखी नजर आए. उन्होंने सरकार के कदम पर सवाल उठाए.
ध्यान रहे 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादी हमला हुआ था. पाकिस्तान से सहायता प्राप्त हमलावरों ने पहलगाम में घुसकर लोगों से उनका धर्म पूछा और उनकी हत्या कर दी. इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेश सिंदूर लॉन्च किया था. अब चूंकि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो रही है, इस पर पहलगाम हमले के मृतकों से जुड़े परिवार खुश नहीं हैं. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, इनमें गुजरात के भावनगर के सुमित परमार और उनके पिता यतेश परमार भी शामिल थे.
#WATCH | Bhavnagar, Gujarat: On the India vs. Pakistan match in the Asia Cup 2025 to be held today, Sawan Parmar, who lost his father and brother in the Pahalgam terror attack, says, "... When we got to know the India vs Pakistan match is being organised, we were very disturbed.… pic.twitter.com/lQv0ZwZTIK
यतेश के बेटे सावन परमार ने सवाल उठाते हुए कहा- पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए, क्योंकि वो आतंकी देश है. अगर आपको पाकिसतान के साथ मैच खेलना है तो मेरा 16 साल का भाई जो पहलगाम में मारा गया, उस दे दो.
वहीं सावन ने कहा कि भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंदूर किया गया, अगर मैच होता है, वो तो एक तरह से व्यर्थ हुआ. कुल मिलाकर पाकिस्तान से कैसा भी व्यवहार नहीं होना चाहिए.
#WATCH | Bhavnagar, Gujarat: On the India vs. Pakistan match in the Asia Cup 2025 to be held today, Kiran Yatish Parmar, who lost her husband and son in the Pahalgam terror attack, says, "... This match should not happen. I want to ask Prime Minister Modi, Operation Sindoor has… pic.twitter.com/LMuFUc2LN9

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







