
'भाई को बाहर भेजा, मां को दूसरे कमरे में रखा, 3 दिन से चल रही थी प्लानिंग...', राधिका मर्डर केस में फ्रेंड का चौंकाने वाला दावा
AajTak
राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें वह राधिका मर्डर केस को लेकर कई बातें बता रही है. हिमांशिका के मुताबिक राधिका के पिता उसके मर्डर का प्लान 3 दिनों से कर रहे थे.
राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें वह राधिका मर्डर केस को लेकर कई बातें बता रही है. हिमांशिका ने कहा कि मैं कल उसके घर गई थी. जहां मुझे पता चला कि उसके मर्डर का प्लान तीन दिनों से चल रहा था. 10 जुलाई को मुझे मेरी एक फ्रेंड का कॉल आया.
हालांकि, मैंने उसका कॉल नहीं उठाया. फिर एक आर्टिकल आता है. जिसमें लिखा था कि राधिका यादव की हत्या कर दी गई. उसके ही पिता ने उसे गोली मार दी. इसके बाद मैंने राधिका के नंबर पर कॉल किया. कॉल करने के दौरान मैंने प्रार्थना की कि भागवान ये राधिका न हो. लेकिन जब उसका कॉल नहीं उठा तो मैं समझ गई. इस दौरान मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई.
यह भी पढ़ें: 'उस पर बहुत पाबंदियां थीं, परिवार काफ़ी ऑर्थोडॉक्स था...', राधिका के पैरेंट्स को लेकर बेस्ट फ्रेंड ने बताई कई बातें
इसके बाद मैंने उसकी बहन को कॉल किया. फिर मैं उसके अंतिम संस्कार में गई. जहां जाकर मुझे पता चला कि उसके पिता तीन दिन से उसके मर्डर का प्लान कर रहे थे. इसी के चलते वे एक रिवॉल्वर भी लेकर आए थे. उसके पिता ने मां को दूसरे कमरे में रखा था और प्लान के तहत भाई को कही भेजा था. जबकि राधिका के डॉग लूना को भी कहीं दूर रखा गया था.
मौका देखकर उसके पिता ने उसे पीछे से गोली मार दी. 5 गोलियां कौन सा बाप मारता है. उसने ऐसा क्या ही किया था. राधिका के पिता दीपक ने अपने चार दोस्तों से इन्फ्लुएंस होकर यह कदम उठाया. क्योंकि उनके चार दोस्त राधिका की सक्सेस से जलते थे. दीपक के दोस्त अक्सर उससे कहते थे कि राधिका छोटे कपड़े पहनने लगी है और मेकअप करने लगी है. तू इसके पैसों पर पलने लगा है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








