
भाई के हत्यारे से दाऊद गैंग ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है पठान गैंग और D कंपनी की 41 साल पुरानी अदावत
AajTak
बात 1981 की है. उस वक्त पठान गैंग के सरगना अमीरजादा खान, उसके चचेरे भाई आलमजेब खान और मान्या सुर्वे ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई शब्बीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
हाल ही में मुंबई पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक गुर्गे सलीम फ्रूट को गिरफ्तार किया है. खबर सलीम की गिरफ्तारी की नहीं बल्कि ये है कि डी कंपनी का सलीम फ्रूट दाऊद इब्राहिम के जानी दुश्मन पठान गैंग के सरगना के छोटे भाई के साथ एक मामले में शामिल था. इन दोनों पर ही धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी करने का इल्जाम है. दोनों के साथ पकड़े जाने से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब डी कंपनी ने पठान गैंग के साथ हाथ मिला लिया है. आइए आपको बताते हैं, यह पूरा मामला.
28 नवंबर 2022, मुंबई मुंबई पुलिस अपराध शाखा ने गैंगस्टर आलमजेब खान के छोटे भाई शहजादा जांगरेज खान को धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया है. खास बात ये है कि आलमजेब खान के छोटे भाई शहजादा खान को मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम के साथ गिरफ्तार किया है.
फर्जी वाड़ा करने का आरोप मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि साल 2011 से वर्ष 2021 के बीच गिरफ्तार और वॉन्टेड अभियुक्तों ने शिकायतकर्ता अहमद युसूफ लांबत के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया था. आरोपियों ने खान के पिता की संपत्ति से जुड़े फर्जी दस्तावेज़ बनाकर ठगी करने के लिए आपराधिक साजिश रची थी. उक्त दस्तावेजों को असली बताकर इन शातिर अपराधियों ने सब-रजिस्ट्रार, मुंबई सिटी के कार्यालय में जमा कराया था. वो ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि उनके सारे दस्चावेज असली हैं.
आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया था केस पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज कराने वाले अहमद युसूफ लांबत के पिता की अचल संपत्ति लांबट बिल्डिंग, उमरखाडी रूट, सर्वे नं. 3646, बबुला टैंक रोड़, मुंबई पर आरोपियों ने कब्जा कर लिया था. वे उस संपत्ति को हड़पना चाहते थे. इस मामले को लेकर 22 सितंबर 2022 को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मुकदमा अपराध संख्या- 141/22 दर्ज किया था. जिसमें आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 471, 474, 120-बी लगाई गई थी.
यह मामला मुंबई पुलिस या संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के नेतृत्व में की गई जांच के बाद दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच के दौरान पता चला था कि ये चार लोग इस केस में आरोपी हैं और उक्त अपराध में शामिल थे, जिन्हें तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया-
1) मुस्लिम असगर अली उमरेवाला, 62 साल 2) शहजादा जांगरेज़ खान, 63 वर्ष 3) असलम अब्दुल रहमान पाटनी, 56 वर्ष 4) रिजवान अलाउद्दीन शेख, 35 वर्ष

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








