
'भाई, कन्या वध हो गया! मुझे फांसी दिलवाओ…' राधिका मर्डर केस में आरोपी पिता पर ताऊ विजय के चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
Radhika Murder Case: गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड में गिरफ्तार पिता दीपक यादव से पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ की गई है. उनकी रिमांड की मियाद आज खत्म हो रही थी, इसलिए उनको अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गुरुग्राम में हुए राधिका यादव हत्याकांड में गिरफ्तार पिता दीपक यादव से पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ की गई है. उनकी रिमांड की मियाद आज खत्म हो रही थी, इसलिए उनको अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गुरुवार सुबह की इस खौफनाक वारदात के बाद से राधिका के परिवार सहित पूरा देश स्तब्ध है. इस वारदात के तुरंत बाद क्राइम सीन पर पहुंचे दीपक के बड़े भाई (राधिका के ताऊ) विजय यादव ने 'आजतक' से बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
विजय यादव ने बताया कि जब उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, तो वह दौड़कर ऊपर गए. वहां दीपक बैठा था, रोते हुए बोला – "भाई, कन्या वध हो गया." विजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें चेतावनी भी दी कि दीपक किसी भी पल खुद को नुकसान पहुंचा सकता है. दीपक ने अनुरोध किया है कि उसके खिलाफ ऐसी चार्जशीट तैयार की जाए कि उसे फांसी की सजा मिले. विजय कहते हैं, ''दीपक रो रहा था. वो बहुत ज्यादा दुखी था. मुझे डर था कि वो खुद को गोली नाम मार ले.''
ताऊ ने कहा- मुझे डर था कि वो कुछ कर ना ले
वो आगे बताते हैं, ''मैं थाने में पुलिस अफसरों को भी बोल कर आया हूं कि उसका ध्यान रखना. वो कहीं गलत न कर ले.'' सामाजिक ताने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''हमको किसी ने ताना नहीं मारा. हमें इन बातों से फरक भी नहीं पड़ता, क्योंकि हमें पता है कि हमारे बच्चे साथ हैं. विजय ने पुलिस से कहा है कि वो ऐसी रिपोर्ट बनाए, जिससे कि उसे फांसी की सजा मिले.'' राधिका यादव का शुक्रवार को वजीराबाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके भाई धीरज यादव ने मुखाग्नि दी.
राधिका की वजह से दीपक को ताने सुनने पड़ते थे
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान दीपक यादव ने माना कि वो अवसाद में था. उसे लगता था कि उसकी बेटी के चलते उसे ताने सहने पड़ते हैं, क्योंकि घर की आमदनी अब टेनिस अकादमी से होती थी, जिसकी कमान राधिका ने संभाल रखी थी. दीपक को यह भी लगता था कि किराए की आय और रिटायरमेंट के बाद की जमा पूंजी पर्याप्त थी, ऐसे में बेटी का खुद को सुपरस्टार समझना उसे चुभता था. राधिका पिछले साल एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थी, जिसे लेकर घर में पहले भी बहस हो चुकी थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










