
'भरोसे लायक नहीं पाकिस्तान, हथियार देने की गलती न करें', रक्षा मंत्री राजनाथ ने अमेरिका को चेताया
AajTak
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन से कहा कि हथियारों के मामले में पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह हथियारों और तकनीक का दुरुपयोग कर सकता है जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता आ सकती है.
भारत और पाकिस्तान के बीच की तल्खी किसी से छिपी हुई नहीं है. अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत के दौरे पर हैं. ऐसे में भारत ने अमेरिका को आगाह कर दिया है कि वह हथियारों के मामले में पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करे.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन से कहा कि हथियारों के मामले में पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता. हथियारों के मामले में पाकिस्तान कतई भरोसेमंद नहीं है क्योंकि वह हथियारों और तकनीक का दुरुपयोग कर सकता है जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता आ सकती है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के उनके समक्ष यह चिंता जताई गई. बता दें कि अमेरिका के रक्षा मंत्री भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनका यह दौरा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 से 24 जून को होने वाले अमेरिका दौरे से पहले हुआ है.
इस बैठक से पहले राजनाथ सिंह की उपस्थिति में अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सूत्रों ने बताया कि इस दौरान इंडो पैसिफिक सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत हुई. भारत के पड़सियों को लेकर भी चर्चा हुई. एक अधिकारी ने कहा कि भारत ने अमेरिका से कहा कि वह आधुनिक हथियारों और उपकरणों को लेकर पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करे.
इस दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच एलएसी पर चीन की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने दोनों देशों से बातचीत की है. हमारा पूरा जोर इस पर है कि दोनों देशों के बीच तनाव नही बढ़े.
पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर होगा अहम सौदा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









