
भरे स्टेडियम में GF को पहनाई बॉयफ्रेंड ने रिंग, फिर जो हुआ सब रह गए सन्न, VIDEO
AajTak
मेलबर्न के स्टेडियम में लाइव कमेंट्री कर रहा कमेंटेटर, नीतीश नाम के इस भारतीय शख्स के पास पहुंचा. वह उससे मैच पर सवाल करने लगा तो उसने बताया कि वह बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स को सपोर्ट करने आया है. इसके आगे जो हुआ वह शानदार था.
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे बिग बैश लीग (BBL) मैच के दौरान एक शख्स ने लाइव टीवी पर जो किया वह चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, इस मैच के दौरान एक कमेंटेटर ऑडियंस के बीच खड़ा होकर लाइव कमेंट्री कर रहा था.
यहां जब कमेंटेटर नीतीश नाम के इस भारतीय शख्स के पास पहुंचा और कुछ सवाल करने लगा तो उसने बताया कि वह यहां मेलबर्न स्टार्स को सपोर्ट करने आया है जबकि उसकी पार्टनर मेलबर्न रेनेगेड्स को. बगल में बैठी उसकी पार्टनर ये सब चुपचाप सुन रही थी. शख्स ने आगे कहा- ऐसे में ये पल बहुत खास है तो मैं अपनी गर्लफ्रेंड के रिंग पहनाकर प्रपोज करना चाहूंगा. इतने में उसने जेब से अंगूठी निकाली और अपनी गर्लफ्रेंड के आगे घुटनों पर बैठ गया.
ये सब देखकर गर्लफ्रेंड हैरान रह गई. ये सब उसके लिए एक सरप्राइज था. उसने अंगूठी पहनकर तुरंत हां कहा और आसपास लोग ये सब देखकर खुशी से उछल पड़े और तालियां बजाने लगे. इस सब के बीच कमेंटेटर भी हैरान रह गया और एक दम से बोला- वाओ, कमाल हो गया.
ट्विटर अकाउंट @7Cricket द्वारा शेयर किए जाने के बाद लाइव टीवी पर प्रपोजल का ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक यूजर ने कहा- क्या कमाल का आइडिया है और कैमरा सामने आते ही सही वक्त कर सब कुछ करना वाकई तारीफ के काबिल है. वहीं किसी और ने कहा- काश मुझे भी कोई इस तरह सारी दुनिया के सामने प्रपोज करता.
बता दें कि लाइव टीवी पर प्रपोजल का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं. इसमें लोगों को फ्लैश मॉब से लेकर कई बड़े तामझाम के साथ प्यार का इजहार करते देखा गया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








