
भरतपुरः दबंगों ने मजदूरों पर किया हमला, बुजुर्गों और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
AajTak
राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur Rajasthan) जिले में कुछ दबंगों ने एक मजदूर के परिवार पर हमला कर दिया. देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. दबंगों ने महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी बुरी तरह मारपीट की. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है.
राजस्थान के भरतपुर में (Bharatpur Rajasthan) गरीब मजदूरों पर आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-फरसों से हमला कर दिया. बदमाशों ने बुजुर्गों, युवकों, महिलाओं और लड़कियों के साथ भी जमकर मारपीट की. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी और फरसों से लैस होकर करीब आधा दर्जन दबंग मजदूरों के परिजन पर हमला करते नजर आ रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 मार्च की है. सुबह बयाना थाना इलाके में स्थित गांव बैरखो निवासी मुनीम जाटव अपने परिजनों के साथ सुबह चाय पी रहे थे, तभी गांव के करीब आधा दर्जन दबंग लाठी-फरसा लेकर वहां पहुंच गए और मुनीम के परिजनों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया. इस दौरान चीख-पुकार मच गई. हमले में महिलाएं, पुरुष, युवक घायल हुए हैं. घायलों को बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिकायतकर्ता मनीष जाटव ने बयाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: बुजुर्ग की पिटाई मामले में दो और गिरफ्तार, स्थानीय नेता के खिलाफ भी केस दर्ज
पीड़ित मुनीम जाटव ने कहा कि हम बाहर के राज्यों में अपने परिजन के साथ मजदूरी का काम करते हैं. अभी कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटकर आए थे. यहां सुबह जब सभी परिजन चाय पी रहे थे तो गांव के ही कुछ दबंगों ने उन पर लाठियों से हमला बोल दिया. ASI बयाना थाना भरतपुर साहब सिंह ने कहा कि मुनीम जाटव ने शिकायत दर्ज कराई है. कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था. घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









