
भयंकर ठंड और कोहरे में यूपी पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवा, 27 दिसंबर से होंगे आवेदन
AajTak
उत्तर प्रदेश कॉन्सटेबल भर्ती के लिए 27 दिसंबर 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए भयंकर ठंड और कोहरे में भी दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर निराश युवआों की सरकार से मांग है कि जनरल कैटेगरी के लिए आयु सीमा बढ़ा दी जाए.
उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मदीवारों ने जी-जान लगाकर तैयारी शुरू कर दी है. उम्मीदवारों में जुनून देखने को मिल रहा है. भयंकर ठंड और कोहरे में भी युवा ग्राउंड में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. आवेदन के नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं पास या अनुसूचित जाति के 8वीं पास उम्मदीवार बिना किसी परीक्षा के सिर्फ फिजिकल टेस्ट देकर कॉन्स्टेबल पद के लिए भर्ती हो सकते हैं. यही कारण है कि सर्दी और कोहरे को मात देते हुए सभी अभियर्थी फिजिकल की तैयारी में जुटे हुए हैं.
पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन से नाराज युवा
UPPRPB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी. हालांकि कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो इस नोटिफिकेशन से निराश हैं. दरअसल, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 5 साल बाद आवेदन मांगे गए हैं, ऐसे में जो लोग सालों से तैयारी कर रहे हैं वह अब ओवरएज हो चुके हैं. उनकी सरकार से मांग है कि उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए. बता दें कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 साल के कम लेकिन 22 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
अन्य जातियों के लिए उम्र में छूट
इस भर्ती प्रक्रिया में अन्य जातियों के लिए छूट दी गई है, लेकिन समान वर्ग के कैंडिडेट्स को किसी भी तरह की छूट नहीं है. 2018 से उम्मीदवार तैयारी में जुटे हुए थे. 2018 के बाद अब पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसको लेकर अभयर्थियों का कहना है कि सरकार को समान वर्ग के लोगों के लिए 23 साल से उम्र बढ़ाकर 25 या 26 कर देनी चाहिए.
औरैया से 62 हजार उम्मीदवार कर रहे तैयारी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










