
'भगवान किसी की बपौती नहीं', अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के न्योते पर बोले सलमान खुर्शीद
AajTak
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के न्योते को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि भगवान किसी की बपौती नहीं हैं, भगवान तो सबके हैं. बीजेपी कितना भी बोल ले, लेकिन सबकी अपनी आस्था है.
राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख (22 जनवरी) काफी नजदीक आ गई है. इस दौरान बीजेपी समेत कई सियासी दलों के नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिल चुका है, जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सहित कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिन्हें अब तक न्योता नहीं मिला है. राम मंदिर को लेकर बयानबाजी का दौरा भी जारी है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भगवान किसी की बपौती नहीं हैं.
सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना काम करे, हम अपना काम करेंगे. भगवान किसी की बपौती नहीं हैं, भगवान तो सबके हैं. बीजेपी कितना भी बोल ले, लेकिन सबकी अपनी आस्था है. जनता को तय करने दीजिए कि वह क्या चाहती है. यह राजनीति का सवाल नहीं है. सलमान खुर्शीद ने सीट शेयरिंग की प्रक्रिया को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर सीट बंटवारे पर चर्चा की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. बंगाल यूनिट आज हमसे मिल रही है, अगले दो दिनों में महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, यूपी और बिहार की यूनिट्स भी मिलेंगी. उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण राज्य है और वहां समाजवादी पार्टी मजबूत है.
मायावती के सवाल पर क्या बोले खुर्शीद
मायावती को INDIA गठबंधन में शामिल किए जाने के सवाल पर सलमान खुर्शीद हंसते हुए बोले कि कांग्रेस INDIA गठबंधन का हिस्सा है और मायावती पर फैसला सभी साझेदारों को मिलकर लेना है. सीट बंटवारे में भी सभी को तालमेल बिठाना होगा, क्योंकि जीतना ही गठबंधन का फॉर्मूला है.
किन-किन नेताओं को मिला न्योता
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला है. अब तक कांग्रेस की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है कि पार्टी के नेता अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल होंगे या नहीं. इसके अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव को भी बुलाया गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण मिला है. ट्रस्ट की ओर से लेफ्ट पार्टी के नेताओं को बुलाया गया है. इसको लेकर सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अबतक निमंत्रण नहीं मिला है. पार्टी नेता डिंपल यादव ने कहा है कि अगर उन्हें न्योता मिलेगा, तो वो अयोध्या जरूर जाएंगे. अगर न्योता नहीं मिलेगा तो वो भगवान के दर्शन करने के लिए बाद में जाएंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









