
'भगवान करे उनकी रोटी पचती रहे...', अब धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर पलटवार! 'अंडरटेबल फीस' पर छिड़ा विवाद
AajTak
Dhirendra Krishna Shastri on Akhilesh Yadav: 'आजतक' से खास बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे जीवन में बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है. हमारे ऊपर टिप्पणी करने वालों की रोटी पच रही है, भगवान करें उनकी रोटी पचती रहे.
लगभग एक माह की विदेश यात्रा पूरी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर (मध्य प्रदेश) लौट आए हैं. उन्होंने इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है. साथ ही राजनेताओं द्वारा जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद के नाम पर की जा रही राजनीति की निंदा की. वहीं, बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी पलटवार किया.
'आजतक' से खास बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हमारे जीवन में बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है. मैंने एक बार कहा था- आ बैठ मेरे पास, मैं तुझे जीना सिखाता हूं, कुछ क्षण तो मेरे साथ गुजार, मैं तुझे दुख दर्द पीना सिखाता हूं, मैं बातों से नहीं, रातों से लड़ा, मैं सह-सहकर साधु बना, इसलिए मैं यहां हूं खड़ा. यह जीवन बड़ा कठिन और चुनौतियों से भरा है. हमारे ऊपर टिप्पणी करने वालों की रोटी पच रही है, भगवान करें उनकी रोटी पचती रहे. हम तो सनातन के लिए जिएंगे और सनातन के लिए मरेंगे, हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे."
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के इटावा में हुई कथावाचक से मारपीट मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया. उन्होंने कहा कि "कई कथावाचक 50 लाख रुपए तक लेते हैं. किसी की हैसियत है कि कथा के लिए धीरेंद्र शास्त्री को अपने घर बुला ले. कई कथावाचक लाखों रुपये अंडर टेबल लेते हैं. पता करवा लीजिए कि धीरेंद्र शास्त्री अंडरटेबल नहीं लेते हैं क्या...?
कैंसर अस्पताल पर बोले बागेश्वर बाबा 4 जुलाई को मेरा जन्मदिन है और इस दिन हमारा आयु एक वर्ष और कम हो जाएगी. जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. मैं सभी से प्रार्थना और अपील करता हूं कि हमें उपहार में अस्पताल के लिए एक-एक ईंट दान करें, ताकि इस अस्पताल से बुंदेलखंड का कल्याण हो सके. एक ईंट का दान, बुंदेलखंड के उत्थान का आधार बनेगा. देखें Video:-
फिजी में बनेगा बागेश्वर मठ धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि विश्व के बिखरे हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने के लिए यह विदेश यात्रा थी. विश्व में लगभग 140 करोड़ हिंदू हैं, जिन्हें एकजुट करने का यह प्रयास था. फिजी में रहने वाले भारतीय, जो अपने घरों में ध्वज और तिलक लगाते हैं, उनके बीच कथा का आयोजन हुआ. फिजी सरकार के प्रधानमंत्री ने भी इस आयोजन में भाग लिया और बागेश्वर मठ के लिए जमीन प्रदान की. जल्द ही फिजी में बागेश्वर मठ का निर्माण होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










