
भंसाली ने कहा, तुम्हारी आंखों में कुछ देखा है... लेकिन सेट पर 3 दिन तक नहीं की बात, एक्टर ताहा शाह बदुशा ने बताई वजह
AajTak
ताहा ने पहले शो के लीड रोल के लिए ऑडिशन नहीं दिया था. उन्होंने 'हीरामंडी' के एक सपोर्टिंग कैरेक्टर के लिए ऑडिशन दिया था जिसका स्क्रीन टाइम, लीड कैरेक्टर के मुकाबले काफी कम था. ताहा ने ये भी बताया कि 'हीरामंडी' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने शूट शुरू होने पर कैसे उन्हें टेस्ट किया था.
'हीरामंडी' में ताजदार बलोच का लीडिंग कैरेक्टर प्ले करने वाले एक्टर ताहा शाह बदुशा, सोशल मीडिया की जनता के नए क्रश बन चुके हैं. एक मशहूर तवायफ की बेटी के साथ इश्क और देश की आजादी के लिए इंकलाब के बीच उलझे इस किरदार को ताहा ने जैसे निभाया, उसने ऑडियंस बहुत इम्प्रेस हुई.
मगर ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि ताहा ने पहले शो के लीड रोल के लिए ऑडिशन नहीं दिया था. उन्होंने 'हीरामंडी' के एक सपोर्टिंग कैरेक्टर के लिए ऑडिशन दिया था जिसका स्क्रीन टाइम, लीड कैरेक्टर के मुकाबले काफी कम था. ताहा ने ये भी बताया कि परफेक्शन के लिए मशहूर, 'हीरामंडी' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने शूट शुरू होने पर कैसे उन्हें टेस्ट किया था.
'अब मेरे बारे में गर्व से बात करती हैं मां' इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में ताहा ने बताया कि जबसे 'हीरामंडी' रिलीज हुआ है, उनके पास लगातार तारीफ भरे कॉल्स और टेक्स्ट आ रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री से नील नितिन मुकेश और बाबिल खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर कांटेक्ट किया और नंबर लिया. लेकिन ताहा कहते हैं कि उनके 'करियर का सबसे बड़ा रोल' उनके परिवार को बहुत खुशी दे रहा है. उन्होंने बताया, 'मैं अपनी मां को बहुत खुश देख रहा हूं और वो दूसरों से मेरी बात करने में गर्व से भरी हुई दिखती हैं. मैं चुपके से उन्हें सुनता रहता हूं.'
ताहा ने आगे कहा, 'हीरामंडी एक एक्टर के तौर पर लोगों का मेरे लिए परसेप्शन बदलेगी, अब वो मुझे एक ऑप्शन की तरह देख सकते हैं. पहले तो मैं ऑप्शन भी नहीं था. उम्मीद है कि अब लोग कहेंगे 'ताहा को बुलाओ.'
जिस रोल के लिए दिया ऑडिशन उसमें हुए रिजेक्ट बातचीत में ताहा ने बताया कि पहले उन्हें 'हीरामंडी' में ताजदार बलोच के दोस्त, बलराज का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन जब उन्हें पता लगा कि इस किरदार के ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है, तो उन्हें बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा, 'मुझे प्रोजेक्ट्स से हटाए जाने की और रिजेक्शन फेस करने की आदत हो चुकी थी. पहले भी निकाला गया था. ये सब होता रहता था मेरे साथ.'
ताहा ने आगे बताया कि फिर कैसे उनके लिए लाइफ बदल देने वाला मोमेंट आया. 'उन्होंने (भंसाली ने) मुझे कहा 'मैंने तुम्हारी आंखों में कुछ देखा है और मैं चाहता हूं कि तुम ताजदार का किरदार निभाओ.' एक ऐसे आदमी के लिए जो स्ट्रगल कर रहा है और अलग-अलग किरदार निभाना चाहता है, ये बहुत बड़ा शॉक था.'

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











