
बिना टीका लगे ही फोन पर आया वैक्सीनेशन पूरा होने का मैसेज, CMO ने जांच के लिए गठित की टीम
ABP News
यूपी के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को कोरोना का टीका नहीं लगा लेकिन उनके पास वैक्सीनेशन पूरा होने का मैसेज आ गया.
गाजियाबाद: एक तरफ पूरे देश में लगातार कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है. साथ ही कोरोना टीकाकरण को लेकर देश में बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है. लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की जा रही है. लेकिन, गाजियाबाद के रहने वाले दुष्यंत कुमार उपरावल को अभी वैक्सीन नहीं लगी है. लेकिन, उनका वैक्सीनेशन पूरा होने का मैसेज आ गया है. दुष्यंत ने मामले की शिकायत प्रदेश सरकार और गाजियाबाद प्रशासन से की है. दुष्यंत कुमार उपरावल पीएनबी बैंक में ब्रांच हेड चीफ मैनेजर हैं. इसी आधार पर वो कोरोना फाइटर्स में फ्रंट लाइन वर्कर भी माने जाते हैं. वैक्सीनेशन होने का आया मैसेज दुष्यंत कुमार का आरोप है कि जब वो वैक्सीनेशन कराने गए तो वहां उनके साथ महिला डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए उनको वैक्सीन नहीं लगाई. लेकिन, तब तक वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी. जैसे ही वो वैक्सीनेशन सेंटर से बाहर आए तो उनके मोबाइल पर मैसेज आता है कि उनका वैक्सीनेशन हो चुका है. जिसके बाद दुष्यंत कुमार उपरावल ने शिकायत दर्ज कराई है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












