
ब्वॉयफ्रेंड की अजीबोगरीब सेक्सुअल कंडीशन सच या झूठ? परेशान महिला की आपबीती
AajTak
प्यार को गहराई से परखने के लिए कभी-कभी कपल्स लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लेते हैं. साथ में रहने के बाद पार्टनर की अच्छी-बुरी आदतें ज्यादा पता चलती हैं. लिव इन में रहने वाली एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक ऐसी ही अजीबोगरीब सेक्सुअल कंडीशन का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है. महिला ने नाम ना बताते हुए सेक्स एंड रिलेशनशिप एक्सपर्ट से सलाह भी मांगी है.
प्यार को गहराई से परखने के लिए कभी-कभी कपल्स लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लेते हैं. साथ में रहने के बाद पार्टनर की अच्छी-बुरी आदतें ज्यादा पता चलती हैं. लिव इन में रहने वाली एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक ऐसी ही अजीबोगरीब सेक्सुअल कंडीशन का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है. महिला ने नाम ना बताते हुए सेक्स एंड रिलेशनशिप एक्सपर्ट से सलाह भी मांगी है. महिला ने लिखा, 'अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मैं पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हूं. कोरोना महामारी के दौरान उसकी जॉब चली गई, परिवार के लोग बीमार पड़ गए और उसकी आंटी की मौत हो गई. इन सब चीजों से वो बहुत टूट गया था. उसे संभालने के लिए मैंने उसके साथ रहने का फैसला किया. हम पिछले 4 महीने से लिव इन में रह रहे हैं. हमारा रिश्ता कमाल का था. मानसिक और शारीरिक रूप से हम दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट थे लेकिन पिछले कुछ महीने से कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं जिससे मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं.' 'पिछले कुछ दिनों से मेरे ब्वॉयफ्रेंड के सेक्सुअल बिहेवियर में एक बदलाव आ चुका है. वो नींद में सेक्स करता है और सुबह उठने के बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहता है. इंटरनेट के जरिए हमें पता चला कि 'सेक्सोमेनिया' नाम की एक बीमारी होती है जिसमें मरीज सोते समय भी सेक्स करता है और इसके बारे में मरीज को पता भी नहीं चलता. इस बीमारी को स्लीप सेक्स भी कहा जाता है.'
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










