
'ब्लैक सूट पहनकर आना', तिहाड़ के अंदर से, विदेशी नंबर से... जैकलीन से ऐसे चैट करता था सुकेश
AajTak
दिल्ली के तिहाड़ और उसके बाद मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर लगातार जैकलीन को एक के बाद एक वाट्सएप मैसेज भेजता रहा, जब जैकलीन ने मैसेज का जवाब नहीं दिया तो सुकेश ने जैकलीन को ऑडियो मैसेज भी भेजे. सुकेश से परेशान होकर जैकलीन ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है.
500 करोड़ की ठगी के आरोप में दिल्ली की जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस को विदेशी नंबर से कई मैसेज किए थे. वाट्सएप पर किए मैसेज में उसने जैकलीन को कोर्ट में पेशी के दौरान ब्लैक शूट पहनने को कहा था. एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है और गुहार लगाई है कि सुकेश मुझे धमका रहा है.
दिल्ली के तिहाड़ और उसके बाद मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर लगातार जैकलीन को एक के बाद एक वाट्सएप मैसेज भेजता रहा, जब जैकलीन ने मैसेज का जवाब नहीं दिया तो सुकेश ने जैकलीन को ऑडियो मैसेज भी भेजे. सुकेश के कहने पर जब जैकलीन कोर्ट की सुनवाई में ब्लैक कुर्ता पहनकर नहीं आईं तो सुकेश नाराज हुआ, भड़का और फिर मैसेज किया.
हाई सिक्योरिटी जेल से लगभग 500 करोड़ से ज्यादा की ठगी को जेल के अफसरों के साथ अंजाम देने वाले सुकेश ने जेल के सिस्टम को मजाक बनाकर लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया.
जैकलीन ने जेल से लेटर लिखने पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार, अब सुकेश चंद्रशेखर ने कोर्ट से की ये अपील
जब जैकलीन ने सुकेश के तमाम मैसेज को इग्नोर करना शुरू किया तो सुकेश कोर्ट की सुनवाई के दौरान WebEx chat room में मैसेज करने लगा. सुकेश जेल से लगातार जैकलीन को अपने प्यार का इजहार करते हुए मैसेज करता रहा, लेकिन जैकलीन ने मैसेज को इग्नोर करना जारी रखा तो सुकेश Indirectly उसे धमकाता रहा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











