
ब्लैक-बोल्ड लुक... 7 एयरबैग और फीचर्स हैं कमाल! धांसू अंदाज में लॉन्च हुई नई XUV700 Ebony
AajTak
Mahindra XUV700 Ebony Edition: महिंद्रा ने पहली बार एक्सयूवी 700 के केबिन को ब्लैक थीम से सजाया है. लुक और डिजाइन के मामले में ये स्पेशल एडिशन बेहद ही शानदार लग रहा है. ऑल-ब्लैक वर्जन की कीमत उन वेरिएंट से लगभग 15,000 रुपये ज़्यादा है जिन पर वे बेस्ड है.
Mahindra XUV700 Ebony Edition Price & Features: महिंद्रा ने अपने मशहूर मॉडल XUV700 का एक स्पेशल एबोनी एडिशन (Ebony Edition) बाजार में उतारा है, जिसमें ब्लैक आउट एक्सटीरियर के साथ-साथ डार्क इंटीरियर भी दिया गया है. बोल्ड और ब्लैक अंदाज में पेश किए गए इस एबोनी एडिशन की कीमत 19.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन मॉडल में कुछ ख़ास अपडेट्स दिए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. तो आइये देखें कैसी है नई XUV700 Ebony Edition.
यह स्पेशल एडिशन मॉडल एसयूवी के टॉप AX7 और AX7L ट्रिम पर बेस्ड है. इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है जिसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. हालाँकि ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट उपलब्ध नहीं है. ध्यान देने वाली ये भी है कि, ऑल-ब्लैक वर्जन की कीमत उन वेरिएंट से लगभग 15,000 रुपये ज़्यादा है जिन पर वे बेस्ड हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:
महिंद्रा ने इस स्पेशल एडिशन मॉडल को 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है जो 200hp की पावर जेनरेट करता है. वहीं इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है जो 185hp की पावर जेनरेट करता है. दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ये स्पेशल एडिशन एसयूवी केवल फ्रंट व्हील ड्राइव फॉर्म में 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ ही उपलब्ध है.
XUV700 Ebony Edition के वेरिएंट्स और कीमत:
नोट: यहां पर सभी वेरिएंट की कीमत एक्स-शोरूम है. AX7L वेरिएंट में पेट्रोल मैनुअलट ट्रांसमिशन (MT) का विकल्प नहीं मिलता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










