
ब्लैक एंड व्हाइट: दिल्ली प्रदर्शन के बाद जादवपुर यूनिवर्सिटी में हिडमा के पोस्टर?
AajTak
आज सबसे पहले हम आपको ये बताएंगे कि आखिर दिल्ली के बाद अब कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में नक्सल प्रेमी गैंग कहां से आ गया? जादवपुर यूनिवर्सिटी की दीवारों पर उन नक्सलियों का नाम लिखा गया है, जिन्होंने हमारे देश के जवानों को शहीद किया. इससे पहले दिल्ली में कुछ लोगों ने प्रदूषण के नाम पर प्रदर्शन किया और उसमें नक्सली हिडमा के समर्थन में नारेबाजी की और उसे अपना हीरो बताया.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











