
ब्रेड को टोपी की तरह पहन कर मेट्रो पहुंचा शख्स, क्या थी इसके पीछे की वजह!
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रो में एक यात्री को ब्रेड बन की टोपी पहने देखा गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक साथी यात्री ने रिकॉर्ड किया, जिसमें दिखाया गया कि उस शख्स ने न तो कोई विग पहनी थी और न ही साधारण टोपी, बल्कि उसने अपने सिर पर ब्रेड बन को टोपी की तरह पहन रखा था
सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं, चाहे वह सिंगिंग टैलेंट हो या डांस वीडियो. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो अपने अजीबोगरीब अंदाज की वजह से ध्यान खींच लेता है. कभी किसी का पहनावा जरा हटकर होता है, तो कभी किसी की टोपी. ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रो में एक यात्री को ब्रेड बन की टोपी पहने देखा गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक साथी यात्री ने रिकॉर्ड किया, जिसमें दिखाया गया कि उस शख्स ने न तो कोई विग पहनी थी और न ही साधारण टोपी, बल्कि उसने अपने सिर पर ब्रेड बन को टोपी की तरह पहन रखा था. इस अजीबोगरीब अंदाज ने सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई.ये वीडियो @subwaycreatures इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो
सिर पर इस खाने की चीज़ को टोपी की तरह पहनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, और इस पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-न्यूयॉर्क सबवे की ऐसी तस्वीर कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई लोग फूड आइटम को अपने पहनावे पर इस्तेमाल करते देखा गया है. किसी ने कहा शायद ये शख्स बन को गर्म रखना चाहता होगा. इसलिए उसने अपने सिर पर इसे जगह दी.
बता दें, न्यूयॉर्क मेट्रो में ऐसी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. वहां पर इस तरह के अनोखे पहनावे कोई नई बात नहीं हैं. लोग अपने ड्रेस के साथ हमेशा कुछ न कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. लेकिन यह पहली बार देखा गया कि किसी ने ब्रेड बन को टोपी की शक्ल में बदल दिया हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










