
ब्रेक-अप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की के बाथरूम से उठाया ये 'सामान' और भाग गया
AajTak
एक महिला ने रेडिट पोस्ट में बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ इसलिए ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि वह कभी अपने हिस्से का बिल नहीं भरता था. लेकिन ब्रेकअप के बाद उसने ऐसा बदला लिया कि समझ नहीं आ रहा कि हंसू या रोऊं.
कई बार साथ रहने वाले बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड में किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाए या ब्रेकअप हो जाए तो दूसरा अपना सामान बांधकर चल पड़ता है. लेकिन कई बार इस तरह के रिश्तों का ऐसा अंत होता है जिसपर हंसा जाए या रोया जाए ये समझ ही नहीं आता है. हाल में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.
महिला ने रेडिट पोस्ट में बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ इसलिए ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि वह कभी अपने हिस्से का बिल नहीं भरता था न ही किसी सर्विंग स्टाफ को टिप देता था. ऐसे में एक रोज बड़े झगड़े के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. जिसके बाद वो गुस्से में अपने बेडरूम में जाकर लेट गई. इधर बॉयफ्रेंड अपना सामान बांधकर जाने लगा. इतने में महिला की आंख लग गई और वह गहरी नींद में सो गई.
महिला ने बताया कि जब वह उठी को हैरान रह गई क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड घर का टॉयलेट पॉट ही उठा कर ले गया था. महिला ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड लाइसेंस प्राप्त प्लंबर है इसलिए वह जानता था कि क्या कैसे करना. मैं झूठ नहीं बोलूंगी, मैं ये सोचकर हंस रही हूं कि ब्रेकअप कितना दिलचस्प हो सकता है.
ब्रेकअप के कारणों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, 'उसके बारे में कुछ भी समझ में नहीं आता था. वह रेस्टोरेंट में सर्वर को टिप देने तक से इनकार करता था.' जापान में मेरे साथ रहते हुए उसने कभी भी बिजली का बिल नहीं भरा.
घर में एक और शौचालय के बिना रहना नामुमकिन है. अब टॉयलेट पॉट गायब होने के बाद से उसे हर बार टॉयलेट के लिए पास की दुकान में जाना प़ड़ रहा था लेकिन अब उसने नया पॉट लगवा लिया है.
महिला के पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- मुझे ब्रेकअप से ज्यादा दुख टॉयलेट पॉट के जाने का हो रहा है. वहीं किसी और ने कहा- ये कितना मजेदार ब्रेकअप है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










