
ब्रेकअप की ओर बढ़ रहा आपका रिश्ता? इन 5 संकेतों को नोटिस कर बचाएं अपना रिलेशनशिप
AajTak
अक्सर कपल्स के बीच गलतफहमियों के चलते कड़वाहट की स्थिति बन जाती है. ऐसे में वह सही समय पर आप इन गलतफहमियों को खत्म नहीं करते हैं तो उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है. हालांकि, कभी भी कोई भी रिश्ता अचानक खत्म नहीं होता है. इसके लक्षण पहले से ही दिखने शुरू हो जाते हैं.
रिलेशनशिप के शुरुआती वक्त में कपल्स के बीच सबकुछ सही रहता है. एक-दूसरे के साथ खूब वक्त बिताते भी नजर आते हैं. उन्हें देखकर कोई अंदाजा तक नहीं लगा सकता है कि आगे चलकर उनके रिश्ते में कड़वाहट आ जाएगी. हालांकि, कई बार मिसअंडरस्टैडिंग के चलते इस तरह की स्थिति बन जाती है. अगर सही समय पर कपल्स अपने बीच की इन गलतफहमियों को खत्म नहीं करते हैं तो रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है. कभी भी कोई भी रिश्ता अचानक खत्म नहीं होता है. इसके लक्षण पहले से ही दिखने शुरू हो जाते हैं. आप भी इन लक्षणों को नोटिस कर अपने रिलेशनशिप को खत्म होने से बचा सकते हैं.
अपने पार्टनर को दें स्पेस
अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप बेहतर चले तो अपने पार्टनर के स्पेस में बिल्कुल भी दखलांदाजी ना करें. अगर आप अपने पार्टनर ज्यादा केयरिंग करते हुए उन्हें हर बात पर टोकना शुरू कर दिया है तो समझ लिजिए आपके रिश्ते के लिए ये खतरे का संकेत है. समय रहते अपनी इस आदत को सुधार कर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं.
पार्टनर की परिस्थितियों को समझें
यदि आप अपने पार्टनर की परिस्थितियां नहीं समझ पाते हैं तो आपके रिश्ते के लिए खतरे का संकेत है. एक आदर्श पार्टनर वही होता है जो अपने पार्टनर के विचारों का सम्मान करते हैं. अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो अपनी इस आदत में बदलाव लाएं वरना आपका रिश्ते ब्रेकअप की ओर बढ़ सकता है.
मिसकम्यूनिकेशन रिश्ते के लिए खराब

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










