
‘ब्रूस ली’ या ‘ड्रैगन’? जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म के नाम को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
ABP News
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म निर्माता ने बताया कि ड्रैगन सिर्फ वर्किंग नाम. ऐसे में अब फिल्म के नाम को लेकर चर्चाएं बढ़ गई है.
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मच अवेटेड एक्शन फिल्म के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म अभी शूट हो रही है और इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. अभी तक इसे ‘ड्रैगन’ नाम से जाना जा रहा है.
‘ब्रूस ली’ या ‘ड्रैगन’? क्या होगा फिल्म का नाममीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए जॉर्डन रवाना हुए थे. ‘ड्रैगन’ नाम का खुलासा पहले इंटरमेशनल मंच पर एसएस राजामौली ने किया था. हालांकि, बाद में निर्माता नवीन येरनेनी ने बताया किया कि ‘ड्रैगन’ सिर्फ वर्किंग टाइटल है, कंफर्म नाम नहीं. अब सोशल मीडिया पर ‘ब्रूस ली’ नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग का बड़ा शेड्यूल अब पूरा कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस अहम हिस्से की शूटिंग सक्सेजफुली खत्म हो चुकी है. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और अब बड़े शेड्यूल के पूरा होने से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.













