
ब्रिटेन में 65 साल बाद फिर शुरू होगी अनिवार्य सैन्य सेवा... इन देशों में भी सख्त नियम, जानें- भारत में क्यों नहीं ऐसा रूल
AajTak
ब्रिटेन में आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो अनिवार्य सैन्य सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी. दुनिया के कई देशों में पहले से ही अनिवार्य सैन्य सेवा है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में आती है तो वो सभी युवाओं के लिए नेशनल आर्मी सर्विस में सेवा देना जरूरी कर देगी. सुनक के ऐलान के मुताबिक, 18 साल के युवाओं को 12 महीने सेवा देना जरूरी होगा.
ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होंगे. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले सुनक ने ये ऐलान कंजर्वेटिव वोटरों को खुश करने के लिए किया है. वहीं, विपक्षी लेबर पार्टी ने इसे नौटंकी बताया है.
अगर ऐसा होता है तो 65 साल बाद एक बार फिर ब्रिटेन में मिलिट्री सर्विस और ट्रेनिंग जरूरी हो जाएगी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 1949 से 1960 तक ब्रिटेन में 17 से 21 साल के युवाओं को 18 महीने तक सेना में सेवा करना जरूरी था. ऐसे युवाओं को चार साल के लिए सेना में रिजर्व भी रखा जाता था.
अभी क्या प्लान है?
कंजर्वेटिव पार्टी के मुताबिक, अभी 18 साल से ऊपर के युवाओं को दो विकल्प मिलेंगे. ऐसे युवा चाहें तो हर वीकेंड पर मिलिट्री ट्रेनिंग ले सकते हैं. ये विकल्प चुनने पर युवाओं को एक साल में 25 दिन मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी.
इसके अलावा युवा चाहें तो युवाओं के लिए रिजर्व 30 हजार वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









