
ब्रिटेन में पहला जगन्नाथ मंदिर लंदन में बनेगा, उड़िया समुदाय करेगा मदद
AajTak
ब्रिटेन में संचालित एक धर्मार्थ संगठन लंदन में भगवान जगन्नाथ के पहले मंदिर के निर्माण की योजना बना रहा है. इसके लिए ओडिशा मूल के एक उद्यमी ने समर्थन करते हुए 2.5 करोड़ पौंड देने को कहा है. चैरिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एक उपयुक्त भूमि की पहचान की गई है और मौजूदा समय में वह खरीद के अंतिम चरण में है.
ब्रिटेन में संचालित एक धर्मार्थ संगठन लंदन में भगवान जगन्नाथ के पहले मंदिर के निर्माण की योजना बना रहा है. इसके लिए ओडिशा मूल के एक उद्यमी ने समर्थन करते हुए 2.5 करोड़ पौंड देने को कहा है. और उम्मीद जताई है कि मंदिर निर्माण का पहला चरण अगले साल के अंत तक हो जाएगा.
'चैरिटी कमीशन इन इंग्लैंड’ में रजिस्टर्ड श्री जगन्नाथ सोसाइटी (एसजेएस), ब्रिटेन ने कहा कि वैश्विक भारतीय निवेशक बिश्वनाथ पटनायक ने रविवार को लंदन में आयोजित पहले श्री जगन्नाथ सम्मेलन में संकल्प लिया. फिननेस्ट समूह के संस्थापक पटनायक और कंपनी के प्रबंध निदेशक अर्जुन कार परियोजना के प्रधान दानकर्ताओं में शामिल हैं.
संगठन द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, कार ने घोषणा की कि बिश्वनाथ पटनायक ने लंदन में भगवान जगन्नाथ को समर्पित भव्य मंदिर के निर्माण के लिए 2.5 करोड़ पौंड देने का संकल्प लिया है जो फिननेस्ट समूह की कंपनियों द्वारा दिया जाएगा जिसके वह प्रबंध निदेशक हैं.
कार ने खुलासा किया कि समूह मंदिर निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन खरीदने के वास्ते 70 लाख पौंड देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मंदिर को श्री जगन्नाथ मंदिर लंदन के नाम से जाना जाएगा.
चैरिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एक उपयुक्त भूमि की पहचान की गई है और मौजूदा समय में वह खरीद के अंतिम चरण में है. मंदिर के निर्माण की अनुमति के लिए स्थानीय सरकारी परिषद को एक पूर्व-नियोजन आवेदन दिया गया है.
ब्रिटेन में उप भारतीय उच्चायुक्त सुजीत घोष और भारत के मंत्री (संस्कृति) अमीश त्रिपाठी ने भाग लिया. सम्मेलन में पुरी के महाराजा गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब, महारानी लीलाबती पट्टामहादेई के साथ रहे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








