
ब्रिटेन के सबसे खराब प्रधानमंत्री चुने गए बोरिस जॉनसन, इस प्रधानमंत्री ने जीता लोगों का दिल
AajTak
मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सोस के सर्वे में शामिल 49 फीसदी लोगों ने कहा है कि बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे खराब काम किया है. यह सर्वे ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस का कार्यकाल अगले हफ्ते समाप्त होने जा रहा है. वहीं, विंस्टन चर्चिल को सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया गया है.
ब्रिटेन में हाल ही में कराए गए एक सर्वे में निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को देश का सबसे खराब प्रधानमंत्री चुना गया है. मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सोस (IPSOS) के इस सर्वे में शामिल 49 फीसदी लोगों ने कहा कि बोरिस ने प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे खराब काम किया है. यह सर्वे ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस का कार्यकाल अगले हफ्ते समाप्त होने जा रहा है.
सर्वे में ब्रिटेन के लोगों से 1945 के बाद के प्रधानमंत्रियों के कामकाज को लेकर रेटिंग देने को कहा गया था, जिसमें से 49 फीसदी लोगों ने बोरिस को सबसे खराब प्रधानमंत्री बताया.
विंस्टन चर्चिल को सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया
इसी सर्वे में 41 फीसदी लोगों ने थेरेसा को और 38 फीसदी लोगों ने डेविड कैमरन को सबसे खराब प्रधानमंत्री बताया. वहीं, विंस्टन चर्चिल को लोगों का भरपूर प्यार मिला और उन्हें सर्वे में ब्रिटेन का अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताया गया. सर्वे में शामिल 62 फीसदी लोगों का कहना है कि चर्चिल ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन काम किया है.
इप्सोस के पॉलिटिकल रिसर्च ग्रुप के निदेशक कैरन पेडले ने कहा, विंस्टन चर्चिल उन प्रधानमंत्रियों की हमारी सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, जिन्हें लेकर लोगों का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहे हुए अच्छा काम किया है. इसके बाद मार्गरेट थैचर दूसरे स्थान पर हैं. जिन्हें लेकर लोगों का मानना है कि उन्होंने अच्छा काम किया है.
इप्सोस के इस सर्वे में 1,100 लोगों ने हिस्सा लिया था. हालांकि, बोरिस जॉनसन के बारे में 33 फीसदी लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए अच्छा काम किया है. 36 फीसदी लोगों ने टोनी ब्लेयर और 43 फीसदी ने मार्गरेट थैचर के काम को सराहा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









